Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में बैनर, पोस्टर, साइनेज के माध्यम से जागरूकता फैलाने को संबंधित को मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में बैनर, पोस्टर, साइनेज के माध्यम से जागरूकता फैलाने को संबंधित को मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    वाहन जांच के दौरान आम लोगों को हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के बारे में करें जागरूक, उन्हें बताएं कि आपकी सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है – उपायुक्त

    ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य सड़कों से अनाधिकृत गति अवरोधक को 15 दिनों के अंदर हटाएं – उपायुक्त

    सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में बैनर, पोस्टर, साइनेज आदि के माध्यम से फैलाएं जागरूकता

    आज दिनांक 07.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन करें*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। बताया गया कि बिना हेलमेट के 21 एवं बिना सीट बेल्ट के 04 वाहनों पर कार्रवाई की गई जबकि 09 पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया आदेश के अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी।

    *सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके*

    वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में लगातार वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। वाहन जांच अभियान का उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि जिले के लोग सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके।

    *विभिन्न वाहनों पर हुई कार्रवाई*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर वाहन चालकों/मालिकों से एमवी एक्ट के अनुसार दण्ड राशि वसूल की गई है जिसमें कुल 247 वाहनों से कुल राशि 05 लाख 55 हजार 100 रूपये की वसूली की गई है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें। जीवन अनमोल है यह बात लोगों तक पहुंचाए।

    *अनाधिकृत गति अवरोधक को 15 दिनों में हटाएं, इसके लिए लोगों को करें जागरूक*

    *चिन्हित स्थलों पर 01 सप्ताह के अंदर साइनेज लगाएं*

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा ने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधकों को हटाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि अनावश्यक रूप से बने अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है। वहीं इस संबंध में बताया गया कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल जामताड़ा के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है प्रमंडलान्तर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) हेतु संबंधित कनीय अभियंताओं द्वारा ग्रामीणों स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्रमशः जामताड़ा प्रखण्ड में दुलाडीह, मेझिया, उदलवनी, गोपालपुर, बेवा, सहरडाल एवं फतेहपुर प्रखण्ड के अंगुठिया, बाबुडीह, बाँसपहाडी, धसनियाँ, खैरावनी में जागरूकता अभियान चलाया गया है। उपायुक्त ने जागरूकता फैलाने के साथ निर्देश दिया कि जितने भी अनाधिकृत रूप से अवरोधक बनाए गए हैं, उसे चिन्हित करते हुए 15 दिनों के अंदर हटाएं एवं ततसंबंधी प्रतिवेदन उन्हें उपलब्ध कराएं।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत कुंडहित-महेशमुंडा (नाला) के चिन्हित 11 स्थलों में साइनेज लगाने हेतु मिले निर्देश का अनुपालन 01 सप्ताह के अंदर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल जामताड़ा को दिया।

    *जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने का निर्देश*

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में बताया गया कि इस माह संयुक्त रूप से 06 वाहनों पर कार्रवाई किया गया है। उपायुक्त ने जांच को तेज करने का निर्देश दिया।

    *आपसी समन्वय बनाते हुए गुड सेमेरिटन के तहत करें कार्य एवं इसके प्रचार प्रसार हेतु दिए गए निर्देश*

    वहीं इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े जो भी मामले लंबित मामले हैं, उसका शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, चेम्बर ऑफ कामर्स श्री संजय अग्रवाल, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनजीटी के द्वारा नदी तल से बालू के उठाव पर आगामी 15 अक्टूबर तक लगे पूर्णरूपेण प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित कराएं जाने को लेकर निर्देश जारी
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.