Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बदलाव को दो तिहाई बहुमत जरूरी : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बदलाव को दो तिहाई बहुमत जरूरी : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023Updated:August 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान पढ़ें सोही,
    बदलाव को दो तिहाई बहुमत जरूरी : कुलविंदर
    जमशेदपुर। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के निवर्तमान प्रधान जगजोत सिंह सोही द्वारा रविवार की बैठक में लिए गए फैसले पूरी तरह अवैध है। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार पहली बात तो उनका कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म हो गया है और वह कोई भी नीतिगत फैसला नहीं ले सकते हैं। दूसरा सरदार जगजोत सिंह सोही या उनके सहयोगी सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों सरदार राजा सिंह सरदार गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह संविधान से ऊपर नहीं है। वे संविधान को अच्छी तरह पढ़ लें। तीसरा संविधान साल 1956 में लागू हुआ तब 5 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित हुए थे और उसमें एक निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण बिहार भी है।
    संविधान के अनुच्छेद 55 में साफ लिखा हुआ है कि संविधान में बदलाव दो तिहाई बहुमत के आधार पर अर्थात 7 सदस्यों के द्वारा हो सकता है। यहां जगजीत सिंह सोही के साथ चार निवर्तमान सदस्य थे। सरदार हरपाल सिंह जोहल को पूर्व प्रधान अवतार सिंह हितने कमेटी से बर्खास्त किया था और उसमें सभी सदस्यों की सहमति रही थी। ऐसे में हरपाल सिंह जोहल सदस्य के रूप में भाग ले ही नहीं सकते हैं।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार पटना की संगत को कार्यवाहक प्रधान जगजोत सिंह सोही बेवकूफ समझ रहे हैं। वे संविधान के अनुच्छेद 53 और 54 का हवाला दे रहे हैं। लेकिन संविधान के अनुच्छेद 55 की अनदेखी कर रहे हैं। संगत को अनुच्छेद 55 के बारे में बताना नहीं चाहते कि संविधान में बदलाव दो तिहाई बहुमत से ही हो सकता है। फिलहाल कमेटी में 9 सदस्य हैं और बदलाव के लिए छह चाहिए। यदि सोही गुट हरपाल सिंह जोहल को सदस्य मानता है तो उसे बदलाव के लिए 7 सदस्य चाहिए। तब भी उसे एक सदस्य की कमी हो जाती है।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार यदि किसी संवैधानिक मामले में संशोधन किया भी जाता है तो वह तभी स्वीकार्य होगा जब कस्टोडियन जिला एवं सत्र न्यायाधीश उसे स्वीकार करेंगे। यहां दो राज्यों के बीच का हाई प्रोफाइल संवैधानिक मताधिकार का मामला है और कोई भी संविधान किसी भी सदस्य का मताधिकार नहीं छीन सकती है।
    कुलविंदर सिंह ने सरदार जगजोत सिंह सोही को सलाह दी है कि वे इन सब पचड़े में पड़ने की बजाय सीधे तौर पर मतदाता सूची को फाइनल करें और चुनाव का मार्ग प्रशस्त करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात
    Next Article जिले को सर्वगिण विकास की पथ पर ले जाना बैठक का मुख्य उदेश्य है, योजनाओं के उद्देश्य को पूर्ण करें पदाधिकारी- मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.