Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण

    मुख्यमंत्री ने कहा – बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो जी के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज , डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय

    झारखंड को सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    अपने वीर- शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का बना रहे झारखंड

    युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए संबल दे रही सरकार

    श्री हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री, झारखंड

    झारखंड बदल रहा है । बदलाव का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नहीं हो जाता। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तारानारी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को एक सशक्त और मजबूत राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    *_गांव मजबूत बनेगा, तभी राज्य और देश मजबूत होगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा, जब राज्य मजबूत होगा और राज्य की मजबूती के लिए गांव का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। किसानों और मजदूरों के हित को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

    *_अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बना रहे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की भूमि रही है। देश की आजादी के खातिर यहां के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी तो अलग झारखंड राज्य के संघर्ष में भी हजारों हजार लोग वर्षों तक आंदोलन करते रहे ।अब हमें अपने वीरो – शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है और इस दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है।

    *_युवा पीढ़ी को दे रहे संबल_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो । युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा हो सके। इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबल देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जो विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है । उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखें। आपकी पढ़ाई से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सरकार सारा खर्च देगी।

    *__राज्य में बारिश और बुवाई पर पूरी नज़र__*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी सुखाड़ की स्थिति पैदा हुई । इस वर्ष भी अपेक्षा के अनुरूप बारिश अब तक नहीं हुई है ऐसे में एक बार फिर सुखा की आशंका बन सकती है ऐसे में राज्य में हो रही बारिश और फसलों की बुवाई का लगातार आकलन कर रहे हैं और जल्द ही किसानों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में फलदार पौधे लगाएं।

    *_15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर दे रहें हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बल पर 15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर उनके बीच वितरित कर रही है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों ,दिव्यांगों और परित्यक्ताओं को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। हड़िया- दारू बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है । सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पढ़ाई के लिए सरकार राशि उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों और तबकों के विकास को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

    *_बोकारो में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय का होगा निर्माण_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में मेडिकल कॉलेज खुलेगा । यह कॉलेज दिवंगत जगरनाथ महतो जी के नाम नाम पर होगा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आईटीआई कॉलेज के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।

    *_कई योजनाओं की मिली सौगात_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की सौगात बोकारो जिले वासियों को दी। इसमें 18 करोड़ 14 लाख 33 हज़ार रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 274 करोड़ 39 लाख 90 हज़ार रुपए की 25 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, श्री योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), विधायक श्री जयमंगल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , डीआईजी श्री कन्हैया लाल मयूर पटेल और बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल में इंद्रधनुष 5.0 अभियान की शुरुआत , सिविल सर्जन ने छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ
    Next Article बदलाव को दो तिहाई बहुमत जरूरी : कुलविंदर

    Related Posts

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    March 15, 2026

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    March 15, 2026

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.