Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , CM नीतीश कुमार के साथ जेडीयू और बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , CM नीतीश कुमार के साथ जेडीयू और बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पटना: बिहार विधान परिषद के लिए नवनिर्वाचित चारों सदस्यों ने आज विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली. सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सभी को गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने वालों में दो बीजेपी और दो जेडीयू के सदस्य शामिल हैं.
    बीजेपी के अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से फिर से निर्वाचित हुए हैं. वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि जेडीयू के प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से निर्वाचित हुए हैं तो वहीं संजीव कुमार सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. बीजेपी के जीवन कुमार को छोड़कर तीनों अवधेश नारायण सिंह प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव और संजीव कुमार सिंह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं. 11 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन फिर से निर्वाचित हुए हैं.
    आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जेडीयू और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद सभागार में आयोजित किया गया है. एमएलसी की 5 सीटों पर चुनाव हुआ था. वहीं, केदार पांडेय के असामयिक निधन के कारण सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव करवाया गया था. वहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी. अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है. बाकी जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, उन सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों ने आज शपथ ली है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशीडीह : कांति गेस्ट हॉउस में पुलिस ने की छापेमारी ,दस युवक- युवतियों को लिया हिरासत में
    Next Article धर्म परिवर्तन की धमकी देकर 40 दिनों पहले अपहरण की गई छात्रा दिल्ली से बरामद,आरोपी वाहिद गिरफ्तार

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.