धर्म परिवर्तन की धमकी देकर 40 दिनों पहले अपहरण की गई छात्रा दिल्ली से बरामद,आरोपी वाहिद गिरफ्तार
मुकेश रंजन संवाददाता
राँची :राजधानी राँची से 40 दिनों पहले जबरन अपहरण की गई छात्रा दिल्ली से बरामद,आरोपी गिरफ्तार।बता दें डोरंडा थाना में छात्रा का धर्मपरिवर्तन कर शादी की नियत से जबरन बहला फुसला कर अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी वाहिद नाम के युवक के विरुद्ध 31 मार्च को दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा राँची के एक प्राइवेट संस्थान में ट्यूशन पढ़ती थी।
उसी समय से हिंदपीढ़ी का रहने वाले वाहिद अक्सर अपने साथियों के साथ उसके साथ छेड़खानी और बहलाने फुसलाने का काम करता था। इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को मिली तो उन्होंने बेटी को समझाया। उनकी बेटी हमेशा वाहिद से डरी सहमी रहती थी। 28 मार्च को दिन के 1.30 बजे वाहिद ने छात्रा के पिता के फोन कर धमकी दी और कहा कि उनकी बेटी को वह मार डालेगा। उसका धर्म परिवर्तन कर छोड़ेगा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी।पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।बताया जा रहा है कि छात्रा को लेकर आरोपी युवक राँची से दिल्ली भाग गया था।आरोपी युवक पहले भी एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।
बताया जा रहा है कि जब से छात्रा गायब हुई थी तब से राँची पुलिस की एक टीम छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।इसी बीच राँची पुलिस को दिल्ली में आरोपी का लोकेशन मिलने के बाद एक टीम दिल्ली पहुँचे और आरोपी को दबोचा है।वहीं छात्रा को बरामद कर लिया है।सम्भवतः आज दिल्ली से दोनों को राँची लाया जाएगा।

