Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में भ्रष्टाचार की नई परतें उजागर, प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल में भ्रष्टाचार की नई परतें उजागर, प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल में भ्रष्टाचार की नई परतें उजागर, प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता

    जादूगोड़ा। देश में यूरेनियम उत्पादन के लिए जानी जाने वाली यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) अब भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। लगातार सामने आ रहे घोटालों ने न केवल संस्था की साख को धूमिल किया है बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह संस्था सीधे पीएमओ से जुड़ी है। सल्फ्यूरिक एसिड से चुना बोरा घोटाले तक हाल के दिनों में सल्फ्यूरिक एसिड घोटाले में ₹10 करोड़ की हेराफेरी सामने आई थी। अब नया मामला “चुना बोरा घोटाले” के रूप में उजागर हुआ है।

    परचेज विभाग के अधिकारी सुदीप्तो दास पर आरोप है कि उन्होंने निविदा की शर्तों में बदलाव कर आपूर्तिकर्ताओं को फायदा पहुँचाया। पहले चुना आपूर्ति के बाद खाली बोरे यूसीआईएल को मिलते थे, जिससे संस्था को लाखों की आय होती थी, लेकिन नई शर्त डालकर बोरे आपूर्तिकर्ता को वापस करने का नियम बनाया गया, जिससे संस्था को लाखों का नुकसान और कथित तौर पर कमीशन का खेल हुआ।

    पुराने मामलों में भी रहे आरोप

    सुदीप्तो दास पर पहले भी कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीबीआई ने मेजर पेनल्टी की सिफारिश की थी, लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। सल्फ्यूरिक एसिड मामले में केंद्रीय सतर्कता आयोग ने भी उन्हें दोषी पाया, इसके बावजूद उन्हें दोबारा परचेज विभाग में ही तैनाती दी गई, जिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बुनियादी ढांचे की हालत खराब ₹2 करोड़ की लागत से बनी यूसीआईएल कॉलोनी की चारदीवारी टूट चुकी है। क्वार्टर, सड़कें, कैंटीन और बिजली व्यवस्था बदहाल। नए गेट निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल – कई गेट पहले ही टूटने लगे।

    अन्य घोटाले भी चर्चा में

    56 लाख रुपये का ओवरटाइम और यात्रा घोटाला पहले ही उजागर हो चुका। सीएमडी के पीए सुरोजित दास पर भी लगातार गंभीर आरोप लग रहे हैं  नई चुनौती यूसीआईएल के नए सीएमडी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी  भ्रष्टाचार की इस श्रृंखला को खत्म कर संस्था की साख को बहाल करना।

    प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल यूसीआईएल में भ्रष्टाचार की नई परतें उजागर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का महारूद्राभिषेक धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    Next Article सामाजिक संस्था लोक समपर्ण की ओर से श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का हुआ आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.