Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही लोग बनवा सकेंगे लाइसेंस, बस लेनी होगी केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के टेस्ट सेंटर से ट्रेनिंग
    Breaking News Headlines

    बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही लोग बनवा सकेंगे लाइसेंस, बस लेनी होगी केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के टेस्ट सेंटर से ट्रेनिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, लेकिन आरटीओ में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट से बचना चाह रहे हैं तो आपके लिए राहत देने वाली खबर है. जल्द ही आरटीओ में बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे. इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त ड्राइविंग टेस्ट सेंटर से ट्रेनिंग लेनी होगी, जिसके बाद सेंटर से एक सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर 1 जुलाई 2021 से शुरू हो जाएंगे. सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार प्रति वर्ष देश में होने वाले हादसों का एक कारण ट्रेंड ड्राइवरों की कमी होना है. मंत्रालय के अनुसार मौजूदा समय देश में करीब 22 लाख ड्राइवरों की कमी है. इस कमी को पूरा करने और सड़क हादसों को कम करने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने तय गाइडलाइन के अनुसार देशभर में ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की अनुमति दे दी है. लोग मंत्रालय के मानक के अनुसार सेंटर खोल सकते हैं, जिसमें लोगों को ट्रेनिंग दी सकेगी. ट्रेनिंग के बाद टेस्ट लिया जाएगा. टेस्ट पास करने वालों को सेंटर सर्टिफिकेट देगा, जिसके आधार पर बगैर टेस्ट दिए ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेगा.
    ट्रेनिंग सेंटर के लिए मैदानी इलाके में दो एकड़ और पहाड़ी इलाके में एक एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. एलएमवी और एचएमवी दोनों तरह के वाहनों के लिए सिम्युलेटर अनिवार्य होगा, जिससे ट्रेनिंग दी जाएगी. यहां पर बायोमीट्रिक अटेंडेंस और इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी जरूरी होगी. सेंटर में पार्किंग, रिवर्स ड्राइविंग, ढलान, ड्राइविंग आदि ट्रेनिंग देने के लिए ड्राइविंग ट्रैक अनिवार्य होगा. इसमें थ्योरी और सेगमेंट कोर्स होंगे. सेंटर में सिम्युलेटर की मदद से हाईवे, ग्रामीण इलाके, भीड़भाड़ और लेन में चलने वाली जगहों पर बरसात, कोहरा और रात में वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : कोटा में महिला और पुरुष का दावा- टीका लगवाने के बाद शरीर हुआ चुम्बक, चिपकने लगे लोहे के सामान, डॉक्टर भी हैरान
    Next Article राजस्थान : सचिन पायलट की प्रियंका गांधी से फोन पर बात हुई, दिल्ली रवाना हुए, कांग्रेस आलाकमान निकालेगा हल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.