Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 150 करोड़ रुपए की धोखाधड़़ी करने पर दिल्ली पुलिस ने 11 आरोपी गिरफ्तार किए, ऐसे करते थे अपराध
    Breaking News Headlines अपराध

    150 करोड़ रुपए की धोखाधड़़ी करने पर दिल्ली पुलिस ने 11 आरोपी गिरफ्तार किए, ऐसे करते थे अपराध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली पुलिस साइबर प्रकोष्ठ ने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत 11 लोगों को कथित तौर पर पांच लाख से ज्यादा लोगों से ठगी में गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दो माह के भीतर कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी दो मोबाइल ऐप पर धन निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने का वादा करने वाले वाले बड़े गिरोह के सदस्य हैं. पुलिस ने बुधवार को बताया कि कुल 11 करोड़ की राशि को तो विभिन्न बैंक खातों और राशि हस्तांतरण करने वाले पेमेंट गेटवे में रोक दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर दो मोबाइल ऐप-पॉवर बैंक और ईजेड प्लान के बारे में देश भर में लोग शिकायतें कर रहे थे. ये ऐप धन निवेश पर आकर्षक रिटर्न (अदायगी) का वादा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पॉवर बैंक ऐप खुद को बेंगलुरु का ऐप बता रहा था, जबकि इसका सर्वर चीन का पाया गया है.
    पुलिस ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग अधिक राशि जमा कर सकें इसलिए शुरुआत में इस ऐप ने लोगों से निवेश किए गए धन पर पांच से 10 फीसदी तक का छोटा भुगतान भी किया था. इसके बाद विश्वास हासिल होने पर लोगों ने ज्यादा से ज्यादा धन निवेश करना शुरू किया और इस ऐप का प्रचार भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में किया.

    पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येष रॉय ने कहा कि पुलिस ने ऐप पर एक राशि निवेश की और इसके बाद इस पूरे तंत्र का पता लगाया गया. ऐसा पाया गया कि आरोपियों ने इस राशि को जगह देने के लिए करीब 25 मुखौटा कंपनियां तैयार की हुई हैं.

    ये कंपनियां देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं और इस धन को एक खाते से निकालकर दूसरे खाते में डाला जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों का विश्लेषण करने पर पाया कि एक आरोपी शेख़ रोबिन पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया में है.  कई स्थानों पर छापे मारी हुई और रोबिन को गिरफ्तार कर लिया गया.

    वहीं दो चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत नौ लोगों की गिरफ्तारी दिल्ली-एनसीआर में हुई. इन चार्टर्ड अकाउंटेंट ने 110 मुखौटा कंपनियां तैयार की थी और इनमें से प्रत्येक को चीनी नागरिकों को दो-तीन लाख रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने बताया कि इसमें चीन के कई नागरिकों के शामिल होने का पता चला है. उनकी भूमिका, उनके ठिकाने और धोखाधड़ी नेटवर्क की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम और उपाय
    Next Article पुरुषों की दुनिया में पुरुष होने की ज़रूरत नहीं-विद्या बालन

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.