Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैक्सीन बाहु पर लगती है तो आप बाहुबली बन जाते हैं- पीएम नरेंद्र मोदी
    Breaking News राष्ट्रीय

    वैक्सीन बाहु पर लगती है तो आप बाहुबली बन जाते हैं- पीएम नरेंद्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी आज मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों सहित सभी देशवासियों से कोरोना वैक्सीन लगाने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन बाहों पर लगती है तो आप बाहुबली बन जाते हैं. उन्होने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, मैं आशा करता हूं कि आप सबका वैक्सीन का कम से कम एक डोज लग गया होगा, लेकिन उसके बावजूद भी मेरी आप सब मित्रों से प्रार्थना भी है सदन में भी सभी साथियों से प्रार्थना है कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने में सहयोग दें.पीएम मोदी ने आगे कहा, अब यह वैक्सीन जो है बाहों पर लगती है और जब वैक्सीन बाहों पर लगती है तो आप बाहुबली बने और कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए बाहुबली बनने का एक ही उपाय है कि आपके बाहु पर वैक्सीन लगवा लीजिए, अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ बाहूबली बन चुके हैं, आगे भी तेज गति से इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह महामारी ऐसी बीमारी है, जिसने पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया हुआ है. इसलिए हम चाहते हैं कि संसद में भी इस महामारी के संबंध में सार्थक चर्चा हो. सबसे प्राथमिकता देते हुए इसकी चर्चा हो और सारे व्यवहार सुझाव सभी माननीय सांसदों से मिलें ताकि महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत नयापन भी आ सकता है. कुछ कमियां रह गई हों तो उसे भी ठीक किया जा सकता है। इस लड़ाई में सब साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं.उन्होंने आगे कहा, मैने सभी फ्लोर लीडर्स से भी आग्रह किया है कि कल शाम को अगर समय निकालें तो महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको देना चाहता हूं. ये सत्र परिणामकारी हो सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो, देश की जनता जो जवाब चाहती है वो जवाब सरकार को देने की पूरी तैयारी है प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों और सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि वो तीखे से तीखे और धारदार सवाल पूछें लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब का मौका भी दें, ताकि जनता जनार्दन के पास सत्य पहुंचाने से लोकतंत्र को भी ताकत मिलती है और जनता का भी विश्वास बढ़ता है और देश की प्रगति की गति भी तेज होती है. इस सत्र में भी अंदर की व्यवस्था पहले की तरह नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन सुक्ष्म है, मस्तिष्क स्थूल है, स्मृतियां, विचार,मनन आदि मन के गुण हैं
    Next Article अगले 25 साल तक हम तय करेंगे सीएम… शिवसेना नेता का एनसीपी पर वार

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.