Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज मुस्लिम संगठन ने बुलाया बंद
    Breaking News Headlines

    हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज मुस्लिम संगठन ने बुलाया बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने आज कर्नाटक बंद बुलाया है. राज्य व्यापार मंडल को भी निर्देश दिए हैं कि आज बंद मे शामिल रहें. मुस्लिम नेता सगीर अहमद ने घोषणा करते हुए कहा कि, गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के मौलवियों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही कहां कि बंद में भाग लेने के लिए किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की जाएगी और ये बेहद शांतिपूर्ण रहेगा.अल्पसंख्यक समुदाय के नेता हिजाब मामले पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे. ये बैठक अमीर ए शरीयत के आवास पर हुई थी जिसमें सलीम अहमद, जमीर अहमद खान, नजीर अहमद, रहमान खान समेत अन्य कई नेता शामिल थे. वहीं, इस दौरान कहा गया कि, अदालत के इस फैसले से किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है. हमें सुप्रीम कोर्ट जाने की इजाजत है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता और सीनियर वकील कपिल सब्बिल से बात हो चुकी है.
    दरअसल, बीते मंगलवार को मुस्लिम छात्राओं की ओर से दायर याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि, मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम के तहत आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है. साथ ही कहा कि, विद्यालय के यूनिफॉर्म का निर्धारण केवल एक उचित प्रतिबंध है जिस पर छात्र-छात्राएं आपत्ति नहीं जाहिर कर सकते. उन्होंने ये भी कहा का कि, राज्य सरकार के पास इस मामले में आदेश जारी करने के पूरे अधिकार हैं.

    गौरतलब है कि स्टूडेंट्स ने तर्क दिया था कि हिजाब संविधान के द्वारा दी गई धार्मिक स्वतंत्रता के तहत आता है. ऐसे में कोई कॉलेज इस संबंध में प्रतिबंध को लेकर कोई फैसला नहीं दे सकता है. कर्नाटक सरकार ने मामले में कोर्ट से कहा है कि सिर्फ संस्थागत अनुशासन से संबंधित लगाए गए प्रतिबंधों के अलावा देश में हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है. दरअसल विवाद उस वक्त शुरू हुआ था, जब उडुपी के कुछ छात्रों ने शिक्षकों के उस अनुरोध को दरकिनार करते हुए हिजाब का इस्तेमाल बंद करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद छात्र कोर्ट पहुंच गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 539 मामले दर्ज हुए
    Next Article उसका उन दो किसान संगठनों से कोई संबंध नहीं है जिन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था:संयुक्त किसान मोर्चा

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.