Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के बीच देश पर मंडरा रहा जीका वायरस का खतरा, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में अलर्ट
    Breaking News

    कोरोना के बीच देश पर मंडरा रहा जीका वायरस का खतरा, दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के बीच एक और वायरस ने चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केरल में अलर्ट की स्थिति बन गई है. आनन-फानन में दिल्ली से विशेषज्ञों के दल को रवाना करना पड़ा है. अभी तक केरल में इस वायरस की चपेट में करीब 18 लोग आ चुके हैं.केरल के दौरे पर गई दिल्ली एम्स की टीम के जीका वायरस को लेकर देश के दूसरे राज्यों को भी सावधान किया है. इस चेतावनी के बाद राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों को अलर्ट पर कर दिया गया है. केरल के पड़ोसी राज्यों को भी इसे लेकर अलर्ट किया गया है.मच्छरों के काटने से होने वाली इस बीमारी के पहले मामले की पुष्टि केरल में गुरुवार को हुई थी. लेकिन 48 घंटों के भीतर ही वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है. जिसने राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है.जीका का पहला मामला 24 साल की गर्भवती महिला में सामने आया था लेकिन शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने 13 और मामलों की पुष्टि की है. मतलब ये कि 48 घंटे के भीतर ही जीका वायरस से पीड़ित 14 मरीजों की पहचान हो चुकी है.कोरोना की वजह से राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले ही चरमराई हुई है. ऐसे में जीका के मामलों का बढ़ना केरल सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है. हालांकि राहत की बात ये है कि जीका, कोरोना की तरह जानलेवा नहीं है.

    जीका वायरस के लक्षण-

    जीका वायरस मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है. इसके लक्षण चिकनगुनिया की तरह ही होते हैं. ये वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. गर्भावस्था में महिलाएं इससे ज्यादा संक्रमित हो सकती हैं. बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते होना, दानें और आंखों का लाल होना. मांसपेशियों और जोड़ों और सिर में दर्द होना. इससे संक्रमित अधिकांश लोगों में लक्षण विकसित नहीं होते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राजस्थान और यूपी में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा की मौत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.