Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने ये पाप किया है, परिवारवाद BJP में नहीं चलेगा: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    अगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने ये पाप किया है, परिवारवाद BJP में नहीं चलेगा: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बीजेपी का संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने यह पाप किया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा, अगर किसी के टिकट कटे हैं तो यह मेरी जिम्मेदारी है. पीएम मोदी ने सभी सांसदों से यह भी कहा कि वह इसका आकलन करें कि चुनावों में बीजेपी को कुछ सीटों हार का सामना क्यों करना पड़ा.

    पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा, आप अपने अपने इलाके में हारे हुए 100-100 बूथों का आकलन करें और एक रिपोर्ट तैयार करिए कि हम क्यों हारे ताकि उन हार के कारणों का पता लगाया जा सके और आगे ठीक किया जा सके. पीएम ने पार्टी सांसदों को कड़ा संदेश देते हुए कहा, पार्टी में परिवारवाद नहीं चलेगा. वंशवाद राजनीति के लिए दूसरी पार्टियां हैं. पीएम मोदी ने इस बैठक में यूक्रेन से भारतीयों को निकालने को लेकर भी बात की. साथ ही हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा कि कश्मीर का सच दबाने की कोशिशें हुईं.
    उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली है. यूपी में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए एक बार फिर बाजी मारी है. सारे मिथकों को ध्वस्त करते हुए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं. यूपी में बीजेपी गठबंधन को 273 सीट मिली हैं. वहीं सपा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं. कांग्रेस को 2 और बसपा को 1 सीट मिली है. वहीं उत्तराखंड में बीजेपी ने 47 सीटें जीती हैं. जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा.

    गोवा में बीजेपी बहुमत से महज एक सीट पीछे है लेकिन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी को 20 सीटें मिली हैं. जबकि कांग्रेस को 11, आप को 2 और अन्य को 7. मणिपुर में बीजेपी ने 32 सीटें जीती हैं. अन्य को 16, एनपीपी को 7 और कांग्रेस को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCP नेता नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से कोर्ट का इनकार
    Next Article महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत नामंजूर, मुंबई स्पेशल कोर्ट का फैसला

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.