Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत नामंजूर, मुंबई स्पेशल कोर्ट का फैसला
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत नामंजूर, मुंबई स्पेशल कोर्ट का फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत अर्जी खारिज हो गई है. मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में देशमुख की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया है. अनिल देशमुख ने जमानत के लिए विशेष पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए यह कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. ऐसे में उनकी जमानत अर्जी मंजूर नहीं की जा सकती है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने 1 नवंबर 2021 को अरेस्ट किया था. फिलहाल देशमुख मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

    अनिल देशमुख की याचिका के खिलाफ ईडी ने अपील किया था कि चूंकि देशमुख मामले में मुख्य आरोपी हैं इसलिए उन्हें बेल नहीं मिलनी चाहिए. कोर्ट ने ईडी की इस अपील को स्वीकार करते हुए अनिल देशमुख की याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर यह आरोप लगाया था कि वे पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल मुंबई के बार और रेस्टोरेंट्स से 100 करोड़ रुपए की वसूली के लिए कर रहे हैं.
    भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में पर्याप्त सबूत देखते हुए सीबीआई ने 21 अप्रैल 2021 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी थी. बाद में जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े और केस खुलते गए तो सीबीआई बाद ईडी ने भी जांच शुरू कर दी. इस बीच अनिल देशमुख और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सोमवार को चांदीवाल आयोग के सामने पेश हुए. यह आयोग राज्य सरकार की ओर से परमबीर सिंह के आरोपों की जांच के लिए बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगर सांसदों के बच्चों को टिकट ना देना पाप है तो मैंने ये पाप किया है, परिवारवाद BJP में नहीं चलेगा: पीएम मोदी
    Next Article जम्मू कश्मीर में कबाड़ की दुकान में लगी आग, चार लोगों की मौत-14 घायल

    Related Posts

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.