Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर में कबाड़ की दुकान में लगी आग, चार लोगों की मौत-14 घायल
    Breaking News Headlines

    जम्मू कश्मीर में कबाड़ की दुकान में लगी आग, चार लोगों की मौत-14 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने जानकारी दी है कि सोमवार शाम तकरीबन 6.15 बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 लोग घायल हैं. उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर आग लगने की वजह से वहां मौजूद सिलेंडर में भी विस्फोट हुआ है. राहत बचाव कार्य जारी है.

    वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में LPG सिलेंडर विस्फोट की दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह घटना जम्मू के रेजिडेंसी रोड पर टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के सामने एक गली में हुई.
    उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एक स्क्रैप डीलर के परिसर के अंदर सोमवार शाम को भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से रेजीडेंसी रोड पर एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने एक बयान में कहा, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. जिसके कारण स्टोर के अंदर एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों से घटनास्थल से निकाल लिया गया है. उनको जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. स्कार्पियो शॉप से आग की लपटों को बुझाने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने दमकल की सात गाड़ियां भेजी हैं. पुलिस ने कहा कि एक महिला, एक बच्चे और दो पुरुषों के शवों को पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जमानत नामंजूर, मुंबई स्पेशल कोर्ट का फैसला
    Next Article जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।कई कर्मी अनुपस्थित पाये

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.