Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नया संकट: जोशीमठ के बाद अब टिहरी पर संकट, कई मकानों में आई दरार, चंबल टनल को बताया जिम्मेदार
    Breaking News Headlines

    नया संकट: जोशीमठ के बाद अब टिहरी पर संकट, कई मकानों में आई दरार, चंबल टनल को बताया जिम्मेदार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देहरादून. जोशीमठ में भू धंसाव और मकानों में दरार का संकट अभी खत्म नहीं हुई कि नया संकट टिहरी गढ़वाल में खड़ा हो गया है. अब यहां भी मकानों में दरार और भू धंसाव की घटनाएं सामने आई हैं. हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों में इस कदर दहशत है कि कई परिवारों ने अपने मकान छोड़ कर सुरक्षित ठिकाने पर पनाह ली है. वहीं बाकी लोगों ने समय रहते सरकार से राहत कार्य शुरू करने की गुहार की है.

     

     

    स्थानीय लोगों के मुताबिक टिहरी झील से लगते उन गांवों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं जहां से चंबा टनल गुजर रही है. इन घटनाओं से दो दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं. लोगों ने खतरे की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सरकार से समय रहते आवश्यक कार्यवाही की मांग की है. यहां भी मकानों में दरार के लिए लोगों ने चंबल टनल को जिम्मेदार बताया है. कहा कि ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत बने 440 मीटर लंबे टनल के निर्माण के बाद इस तरह की दिक्कत पैदा हुई है.

     

    स्थानीय लोगों के मुताबिक मकानों में दरार तो चंबल बनने के समय ही आने लगे थे. इसको लेकर सर्वे भी हुआ था. सर्वे का परिणाम जानने के बाद भी सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया. स्थानीय निवासी दीपक तिवारी कहते हैं कि हालात को देखते हुए वह अपनी जगह छोड़ कर किराए पर रहने को मजबूर हैं. यदि सरकार की उदासीनता इसी प्रकार बनी रही तो यह स्थान भी अगला जोशीमठ बन जाएगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके घर टनल से महज तीन से चार मीटर की ही दूरी पर हैं, मकानों में दरारें आ चुकी हैं. इसके चलते सीवरेज सिस्टम पहले ही ठप हो चुका है. इसके चलते कई लोगों ने अपने घरों की मरम्मत कराई. लेकिन खतरा जस का तस बना हुआ है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिन्होंने भारत को तोड़ा, उसके साथ हाथ नहीं मिलाएगी जनता : शेखावत
    Next Article स्वामी विवेकानंद की 159वी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई जहां उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण लेते हुए संगीत कार्यक्रम के साथ साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.