Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिन्होंने भारत को तोड़ा, उसके साथ हाथ नहीं मिलाएगी जनता : शेखावत
    Headlines

    जिन्होंने भारत को तोड़ा, उसके साथ हाथ नहीं मिलाएगी जनता : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 12, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश को जाति और भाषा के आधार पर बांटा हो, जिसने भारत के टुकड़े होना स्वीकार किया हो, उस कांग्रेस के युवराज भले ही आज भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रहे हो, लेकिन जनता सब समझ चुकी है। अब उनसे हाथ नहीं मिलाने वाली। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री खुद को बेबस कहते है। ऐसे में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है?
    मंगलवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र के पाल में जन आक्रोश सभा में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को कई बार तोड़ा। पहली बार देश का बंटवारा स्वीकार किया। दूसरी बार कश्मीर पर कबाइलियों के आक्रमण में समय पर सेना नहीं भेजकर पीओके बनवाया। कांग्रेस ने चीन के साथ युद्ध में भूमि गंवाई। देश को जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांटा। वही कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। यह अभियान भी कांग्रेस की एक नोटंकी है।

    पहले राम को नकारा, अब हिंदू याद आए
    शेखावत ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। आज उसी कांग्रेस को हिंदूू याद आ रहे हैं। क्या आप ऐसी कांग्रेस से हाथ मिलाओगे, जो राम को ही नहीं मानती। जिस कांग्रेस पार्टी ने घोटालों के नए कीर्तिमान बनाए। जिस कांग्रेस पार्टी ने धरती के अंदर कोयले से लेकर आसमान में तारों तक में घोटाला किया, जिस पार्टी ने देश को विदेशी ताकतों के सामने झुकने को मजबूर किया। जिनके घोटालों की कालिख से हाथ रंगे हुए हैं, उनके साथ क्या आप हाथ मिलाना पसंद करोगे?

    मंत्रियों के संरक्षण में प्रदेश में पनपा माफिया राज
    केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज पनप रहा है। भूूमाफिया, बजरी माफिया और नकल माफिया। इन माफिया को प्रदेश के विधायकों और मंत्रियों का सरंक्षण प्राप्त है। इसलिए इनके हौसले बुलंद हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। राजस्थान में बलात्कार की 27 हजार घटनाएं हुई हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार, अपराधियों को संरक्षण देने का पाप इस गहलोत सरकार ने किया है। सात हजार से ज्यादा निरपराध लोगों की हत्या हुई हैं। इसके बावजूद इस सरकार का मुखिया लाचार होकर कहता है कि मेरा बस चले तो मैं रेपिस्टों को, माफिया को सिर मुंडवाकर घुमाऊं। शेखावत ने कहा कि जब एक प्रदेश का मुख्यमंत्री इतनी लाचारी जता रहा है तो प्रदेश में सुशासन कैसे आएगा?

    किसान को नहीं मिल रही खाद
    शेखावत ने किसानों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में खाद की जितनी मांगी, उसकी दस प्रतिशत ज्यादा खाद पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने भेजी। रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते पूरी दुनिया में खाद की कीमत बढ़ी गई, लेकिन मोदी जी ने तय किया कि मेरे अन्नदाता पर एक रुपए का भी बोझ नहीं बढ़ना चाहिए। इसलिए भारत सरकार ने सब्सिडी बढ़ाकर एक हजार करोड़ से ढाई हजार करोड़ कर दिया, लेकिन राजस्थान के किसान की खाद गोदामों में पड़ी रही और किसान कालाबाजारी में खाद खरीदते रहे। कर्जा माफी नहीं होने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं?

    नकल प्रकरण की सीबीआई जांच करवाएंगे
    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नकल माफिया ने राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। एक पेपर लीक होता तो शायद जनता माफ कर देती, लेकिन यहां लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। यहां कौन प्रश्रय दे रहा है। अभी रीट की परीक्षा में जिस आरोपी ने पेपर लीक किया, वहीं अभी बस में पेपर लीक करवा रहा था। इसकी जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए, लेकिन यदि सीबीआई को जांच दे दी होती तो जांच की आंच इनके मंत्रियों के गले तक पहुंच जाती। सब मिलीभगत से हो रही है। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा की सरकार बनी तो नकल प्रकरण की जांच सीबीआई से कराएंगे और पिछले रास्ते से जिन्होंने नौकरी हासिल की, उन्हें सींखचों के पीछे भेजने का काम करेंगे।

    लिफ्ट कैनाल का वादा पूरा नहीं किया

    शेखावत ने कहा कि वर्ष 2018 में इन्होंने कहा था जोधपुर में लिफ्ट कैनाल का तीसरा फेज बनाएंगे। आज 2023 हो गया। अब तक नहीं बनाया। जो मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र में काम नहीं कर सका। वह ईआरसीपी क्या बनवाएगा? जब चार साल आपका राज था, उस समय आपने कुछ किया नहीं, अब राज जाने वाला है, तब झूठी घोषणा कर रहे हैं। इसी तरह जल जीवन मिशन में भी सरकार का काम बेहद धीमा है। गहलोत सरकार नहीं चाहती कि इस मिशन का काम पूरा हो। क्योंकि उसे डर है कि जब गांवों में पानी पहुंच जाएगा तो इसका क्रेडिट कहीं मोदी जी को न मिल जाए ।
    डोटासरा कौन होते हैं तय करने वाले
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के उस बयान पर भी केन्द्रीय मंत्री ने चुटकी ली कि डोटासरा कहते हैं कि इस बार बन्नाजी (गजेन्द्र सिंह शेखावत) को संसद में नहीं भेजना है। मैं पूछता हूं कि संसद में किसे भेजना है, यह तय करना जनता का काम है। यह डोटासरा जी तय नहीं करेेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ की रिकवरी का नोटिस, 10 दिन के भीतर देना होगा पैसा
    Next Article नया संकट: जोशीमठ के बाद अब टिहरी पर संकट, कई मकानों में आई दरार, चंबल टनल को बताया जिम्मेदार

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.