Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा पल भी आएगा: मनीषा कोइराला
    Headlines सिनेमा

    कभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा पल भी आएगा: मनीषा कोइराला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा पल भी आएगा: मनीषा कोइराला
    मुंबई:  अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की सफलता के बाद कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा भी पल आएगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि 50 से अधिक उम्र की महिला कलाकारों को कम ही ऐसा मौका मिल पाता है।

    कोइराला इस वेब सीरीज में मुख्य किरदारों में से एक मल्लिकाजान की भूमिका में हैं। उन्हें इसमें उनकी अदाकारी के लिए काफी सराहना मिल रही है।

    यह फिल्मकार संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है जो ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर मौजूद है।

     

     

    कोइराला ने ‘ओवेरियन’ के कैंसर से जूझने से लेकर उससे उबरने के बाद काम शुरू करने और वेब सीरीज में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने और दर्शकों से सराहना मिलने तक के सफर को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर रविवार को बयां किया।

    उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि कैंसर से उबरने और 50 साल की होने के बाद मेरे जीवन में ऐसा पड़ाव आएगा।’’

    कोइराला ने ‘हीरामंडी’ को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार देते कहा, ‘‘ 53 वर्षीय अभिनेत्री के रूप में मुझे एक बेहतरीन वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। मुझे बहुत खुशी है कि मैं उन पुराने किरदारों में उलझी नहीं रही। इसके लिए ओटीटी मंच और दर्शकों का शुक्रिया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार महिला कलाकारों अन्य पेशेवरों को अच्छा काम और सम्मान मिलना शुरू हो गया है। मैं इस बदलते दौर का हिस्सा बनने पर खुद को भाग्यशाली मानती हूं।’’

     

     

    अभिनेत्री को 2012 में ‘ओवेरियन’ (अंडाशयी) कैंसर होने का पता चला था। 2014 में उनका कैंसर का इलाज पूरा हुआ।

    इसके बाद से वह फिल्म ‘डियर माया’ (2017), ‘संजू’ (2018), ‘लस्ट स्टोरीज’ (2018) और ‘शहजादा’ (2023) में नजर आई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई हवाईअड्डे पर 13.56 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 11 यात्री गिरफ्तार
    Next Article कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी: सोनिया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.