Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी: सोनिया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी: सोनिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना से महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी: सोनिया

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी की ओर से ‘महालक्ष्मी’ योजना के रूप में दी गई गारंटी से देश की महिलाओं की जिंदगी बदलने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक संदेश में यह भी कहा कि महिलाओं की मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस ने यह क्रांतिकारी कदम उठाया है।

     

     

    सोनिया गांधी ने कहा, “स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है।

    सोनिया ने इस बात का उल्लेख किया कि कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये दिए जायेंगे।

     

     

     

    सोनिया गांधी ने कहा, “कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा.. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। ”

    उनका कहना है, ” ‘महालक्ष्मी’ योजना हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है।”

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकभी नहीं सोचा था कि जीवन में ऐसा पल भी आएगा: मनीषा कोइराला
    Next Article झारखंड की चार लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 27 फीसदी मतदान

    Related Posts

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.