Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक़्फ बोर्ड संशोधन पर नीरज बबलू का हमला: कांग्रेस को घेरा, कहा- गरीब मुसलमानों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति

    वक़्फ बोर्ड संशोधन पर नीरज बबलू का हमला: कांग्रेस को घेरा, कहा- गरीब मुसलमानों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक़्फ बोर्ड संशोधन पर नीरज बबलू का हमला: कांग्रेस को घेरा, कहा- गरीब मुसलमानों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

     

    मंत्री नीरज कुमार बबलू ने वक़्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना।
    बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने सहरसा स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला।वक़्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि देश में इससे एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है।उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए तंज कसते हुए कहा, “बड़े-बड़े को टोपी नहीं, गदेह को पजामा।”

    मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में वक़्फ बोर्ड को असीमित अधिकार दिए गए थे। बोर्ड के पास इतनी ताकत थी कि देश में जहां खड़ा हो जाते, वही जमीन वक़्फ की घोषित हो जाती थी। ऐसे मामलों की सुनवाई भी केवल वक़्फ बोर्ड की अदालतों में होती थी, जो अनुचित था। उन्होंने कहा कि अब जो संशोधन हुआ है, वह बेहद जरूरी था और गृह मंत्री अमित शाह ने इसमें “लौह पुरुष” की भूमिका निभाई है।

    नीरज बबलू ने कहा कि संशोधन का सबसे बड़ा लाभ गरीब और आम मुसलमानों को मिलेगा, जो पहले वक़्फ बोर्ड के अत्याचार और अवैध कब्जों से परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वक़्फ बोर्ड के नाम पर वसूली और लूटपाट किया करते थे।

    विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अगर कोई ये सोचता है कि मुस्लिम वोटों के दम पर चुनाव परिणाम प्रभावित होंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार सुशासन के बल पर 2025 में फिर से सत्ता में आएगी और 225 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

    राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सीटें दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि ओबीसी का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने ओबेसी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “कान खोलकर सुन लें, गीदड़ भभकी से देश और एनडीए के नेता डरने वाले नहीं हैं।

    कहा- गरीब मुसलमानों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ वक़्फ बोर्ड संशोधन पर नीरज बबलू का हमला: कांग्रेस को घेरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोतिहारी में रामनवमी जुलूस का भव्य आयोजन, अश्वमेध घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र; सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी और पुलिस का सख्त पहरा
    Next Article रोहतास में रामनवमी पर डीजे पर प्रतिबंध, चोंगा स्पीकर की मिली अनुमति – SP बोले शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा पर्व

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.