Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NCP कोर कमेटी ने लिया , शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला
    Headlines राजनीति

    NCP कोर कमेटी ने लिया , शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, NCP कोर कमेटी ने लिया फैसला

    NCP की कोर कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया और उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि देश के नेता शरद पवार जी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसे एक मत से नामंजूर किया जाता है और हम उनसे विनती करते हैं कि वे पद पर कायम रहें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हमने ये फैसले लिया है।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में हुए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरद पवार जी ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की।

     

     

     

    पटेल ने बताया कि मेरे सहित कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। न केवल NCP नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया।

    प्रफुल्ल पटेल कहा कि पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है. समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।

     

     

     

    मंगलवार को पद छोड़ने की नाटकीय घोषणा के बाद पवार ने अपने उत्तराधिकारी का नाम तय करने के लिए विशेष पैनल गठित कर बैठक करने का निर्णय लिया।

    शरद पवार ने अपनी आत्मकथा के विमोचन समारोह में कहा था, ‘मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।’

    शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता लगातार शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनोज राय हत्याकांड के बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा थाना के संरक्षण में अवैध शराब का होलसेल मंडी बना उलीडीह
    Next Article अपेक्षा है बुद्ध के उपदेशों को जीवन में ढालने की

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.