Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुनानक स्कूल में एनसीसी यूनिट शुरू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरुनानक स्कूल में एनसीसी यूनिट शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुनानक स्कूल में एनसीसी यूनिट शुरू
    राज्य एवं राष्ट्रीय फलक पर साबित करने का मौका : ब्रिगेडियर
    जमशेदपुर। अपने स्थापना काल के 85 साल पूरे कर रहे गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची में एनसीसी यूनिट शुरू हो गई और इसका विधिवत उद्घाटन ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विजय शंकर यादव एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय सांडिल, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एवं गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
    इस मौके पर ब्रिगेडियर ने कहा कि एनसीसी के अनेक फायदे हैं जो दिखाई नहीं देते परंतु अनुशासन, काम करने का जज्बा, देशभक्ति जैसे गुण व्यवहार में शामिल हो जाते हैं। अनेक प्रकार की गतिविधियों को सीखने और उसमें शामिल होने और खुद को राज्य एवं राष्ट्रीय फलक पर साबित करने का मौका मिलता है। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी और स्कूल प्रशासन से कहा कि एनसीसी की आवश्यकताओं की ओर ध्यान देते हुए इसे सफल बनाने की जरूरत है।
    इस मौके पर सीटीओ राजेंद्र कौर के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। दीप प्रज्वलन के साथ सर्व धर्म प्रार्थना हुई।
    पारंपरिक रूप से आरती एवं टीका लगाकर उनका स्वागत हुआ एवं बैंड की धुन पर सभा स्थल तक ले जाया गया।
    इस मौके पर विद्यालय सचिव सुखवेंदर सिंह, स्कूल के हेड मास्टर कुलविंदर सिंह एवं गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने अपने विचार रखे। इसका संचालन अध्यापिका चरणजीत कौर ने किया।
    इस मौके पर महासचिव शमशेर सिंह सोनी, ट्रस्टी रविंद्र सिंह ट्रस्टी अवतार सिंह पूर्ति, जसवीर सिंह गांधी, कृतजीत सिंह रॉकी, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, मिडिल स्कूल के सचिव अजायब सिंह बरियार, हेड मास्टर संतोख सिंह चीमा, घुम्मन वीरजी, सतनाम सिंह, शिक्षिकाएं, डीबीएमएस ट्रेनीज, स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने सड़क किनारे रहने वाले लोगों को कराया भोजन
    Next Article बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिछले 4 वर्षों के भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.