Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024Updated:January 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति की बैठक से पूर्व विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम उपस्थित प्रबंधन समिति के चेयरमैन-सह-जिला उपायुक्त एवं उपस्थित समिति सदस्यों को पुष्प प्रदान कर अभिनंदन व स्वागत उपरांत उपायुक्त के कर-कमलों द्वारा स्कूली बच्चों संग विद्यालय परिसर में डीएमएफटी फंड से नवनिर्मित तीन अतिरिक्त वर्ग कक्षा सहित पीएम श्री स्कूल के तत्वाधान पर संचालित फूड प्रोडक्शन एवं ऑटोमोबाइल स्किल लैब तथा मैथ्स पार्क का लोकार्पण किया गया।

     

     

    इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अध्यनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय परिसर में सभी उचित व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थागत विकास के साथ-साथ विषयगत शिक्षा के अलावे सीखने-सिखाने के सभी आयामों में आप उत्कृष्ट रहें, यही हम सबों का ध्येय है।

     

     

    नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जे.के.माला द्वारा विद्यालय संचालन/प्रबंधन व इससे संबंधित प्रमुख बिंदुओं का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रबंधन समिति की बैठक में उपायुक्त के द्वारा गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में आए बेहतर परिणाम हेतु विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यालय अंतर्गत शैक्षणिक विकास के लिए फाइबर इंटरनेट कनेक्शन व ब्रॉडबैंड कनेक्शन, समय-समय पर अध्यनरत विद्यार्थियों का चिकित्सा जांच तथा भोजनालय की जल निकासी व्यवस्था, विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने, नए मैस एवं ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए पत्र व्यवहार करने को लेकर संलग्न पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में बन रहे रैंप निर्माण के लिए भवन प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता को तथा विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने के लिए सोशल फॉरेस्ट्री के तहत विद्यालय में पौधारोपण करने तथा पौध रक्षक लगाने के संदर्भ में भी संलग्न को संसूचित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी ने छोटे किसानों के लिए कही बड़ी बात, बताया अपना मकसद
    Next Article जमशेदपुर:शिव मंदिर परिसर मे आठ दिवसीय भगवत और राम कथा का आयोजन

    Related Posts

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    September 10, 2026

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    September 10, 2026

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.