Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    वैकल्पिक न्याय व्यवस्था में लोक अदालत एक महत्त्वपूर्ण कड़ी : राजेश शुक्ल

    केस निष्पादन : 2,54,348 व राजस्व प्राप्ति : 21,31,84,371 रुपए की हुई ।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर ,10 मई 25
    जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्यवहार न्यायालय के जिला लोक अदालत सभागार में सफलता पूर्वक संपन्न की गई । इसमें कुल 2,54,348 केसों का निष्पादन हुआ,जबकि 21,31,84,371 रुपए की रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई । राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन आज पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल , पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग, जिला परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री अजित कुमार सिंह, श्रम न्यायालय के न्यायाधीश श्री टी हसन , जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतिन दास, सचिव कुमार राजेश रंजन और डालसा के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का पूरे झारखंड में लोहरदगा से झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद और झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने दूरस्थ दृष्ट संचार माध्यम से शुभारंभ किया l
    इस अवसर पर जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आज अर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में लोक अदालत एक सशक्त माध्यम बन गया है l आपसी मेल और समझौते से उन्हें न्याय सुलभ हो रहा है l इस अवसर पर विशिष्ट रूप से संबोधित करते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि न्याय व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो के मन में कुछ मिथक थे जो अब समाप्त हो गया है उनके सपने राष्ट्रीय लोक अदालत पूरा कर रहा है l
    श्री शुक्ल ने नालसा , झालसा , डालसा की सराहना करते हुए कहा कि वैकल्पिक न्याय व्यवस्था में लोक अदालत एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है और लोक अदालत भारतीय न्याय प्रणाली की उस पुरानी व्यवस्था को स्थापित करता है जो प्राचीन भारत मे प्रचलित थी इसकी वैधता आधुनिक दिनों में भी प्रासंगिक है l वहीं पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग ने कहा कि लोक अदालत की आज बड़ी आवश्यकता है इससे समाज मे सद्भावना और अपनापन का मार्ग प्रशस्त होता है l इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी, भारी संख्या में अधिवक्ता , पक्षकार और सरकारी उद्यम और बैंक के अधिकारी उपस्थित थे l कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार ने किया l वहीं इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोर्ट स्टाप, डालसा स्टाप और पीएलवी की सार्थक भूमिका रही। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कुल 12 बेंच और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में कुल तीन बेंच गठित की गई थी ।

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.