यूसिल में राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा, 14 अप्रैल। यूसिल में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अग्नि शमन विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को की गई। इस अवसर पर 1994 में मुंबई के विक्टोरिया डॉकयार्ड अग्निकांड में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर एवं फायर इंचार्ज बलविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
कमांडेंट तारा चंद ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों, यूसिल कर्मियों और आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में CISF के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

