Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नर सेवा नारायण सेवा – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    नर सेवा नारायण सेवा – अमरप्रीत सिंह काले

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नर सेवा नारायण सेवा – अमरप्रीत सिंह काले

    जरूरतमंदों तक सेवा का संकल्प, हर हर महादेव सेवा संघ 24 वर्षों से कर रही कंबल सेवा ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा विगत 24 वर्षों से कंबल वितरण की पवित्र परंपरा को निरंतर निभाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, रविवार को संघ के कार्यालय में साधु समाज के आशीर्वाद से इस वर्ष भी कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

    संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि महादेव की कृपा और सभी सहयोगियों के प्रयास से यह सेवा कार्य हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए जाएंगे। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाकर सकारात्मक बदलाव लाना है।

     

     

    अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “प्रत्येक जरूरतमंद में भगवान का वास होता है। उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा तीर्थ है। यह कार्य हमें न केवल सुकून देता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी पूरा करता है।” उन्होंने सभी सहयोगियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य उनके समर्थन और साथ से ही संभव हो पाया है।

     

     

    कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रमुख सदस्यों जैसे जितेंद्र चावला, राजू मारवाह, पी. एन. पांडे, राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश पांडे, विश्वनाथ राव, जूगुन पांडे, बिभाष मजूमदार, प्रिंस सिंह, रंजीत कुमार, कमलेश पाठक, और अन्य सहयोगियों ने भाग लिया। सभी ने इस नेक कार्य को जारी रखने का संकल्प लिया।

     

     

    सेवा का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाता है, बल्कि समाज में एकता और करुणा का संदेश भी फैलाता है।

    नर सेवा नारायण सेवा - अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न
    Next Article पत्रकार सम्मान समारोह :नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजना को पूरा करे : राज्यपाल

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.