Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 255 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 255 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 255 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान

     

     

    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के द्वारा साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में छात्राओं को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित किया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यशाला में 255 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। गौरतलब है कि आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है।

     

    इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए हाथ मिलाया है। संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाले कॉमिक का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक कर ही की जा सकती है।

    इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य रिशु रंजन ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रिंसिपल आशु तिवारी, सीनियर कॉर्डिनेटर रेणु सिन्हा, उप प्राचार्य डॉ रितु चौधरी एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन से निर्मल कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछपरा शराब कांड पर सीएम नीतीश का दो टूक बयान, कहा- शराब पीना बुरा, जो पियेगा वो मरेगा
    Next Article अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अंसार खान,क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले धीमी गति से चल रहे कार्य पर जताई चिंता

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.