नागरजुना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा जमशेदपुर में शिक्षक सम्मेलन आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 11 जनवरी 2025। NAAC A+ मान्यता प्राप्त नागरजुना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु की ओर से बिष्टुपुर स्थित दि सॉनेट होटल में शिक्षक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन College Guide Experts द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों एवं शैक्षणिक सलाहकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों के साथ अकादमिक सहयोग को मजबूत करना तथा उच्च शिक्षा में उपलब्ध नए अवसरों पर विचार-विमर्श करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज प्रतिनिधि निलंबर ने कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना और उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नागरजुना कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम को उपस्थित शिक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

