Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष विहीन हुई नागालैंड की विधानसभा, सभी दलों ने रियो सरकार को दिया बिना शर्त समर्थन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    विपक्ष विहीन हुई नागालैंड की विधानसभा, सभी दलों ने रियो सरकार को दिया बिना शर्त समर्थन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोहिमा -:   नागालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को अपना समर्थन देने की पेशकश की है. इसके बाद नागालैंड की विधानसभा विपक्ष विहीन हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब विधानसभा में विपक्ष नहीं होगा.

    जानकारी के अनुसार नागालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को अपना समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा या एनडीपीपी के निर्णय तक बाहरी समर्थन माना जाएगा. इससे पहले नागालैंड 2021 में भी विपक्ष-रहित था और एनडीपीपी-बीजेपी की पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार का नाम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस रखने के बाद सर्वदलीय सरकार द्वारा शासित था. विपक्ष में एकमात्र पार्टी एनपीएफ 26 विधायकों और एक निर्दलीय के साथ सरकार में शामिल हो गई थी.

     

     

     

    गौरतलब है कि 27 फरवरी को हुए चुनाव के बाद एनडीपीपी-बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें जीतीं. उन्होंने कहा कि चूंकि ज्यादातर पार्टियों के विधायकों ने सरकार को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है, लेकिन कौन जानता है कि हमारी विपक्ष-रहित सरकार कब बनेगी. वतज़्मान में, हम 37 सीटों के साथ सहज हैं.

    हाल ही में हुए चुनावों में कम से कम आठ दलों ने जीत हासिल की है, जिनमें से चार पूर्वोत्तर के बाहर से हैं. शरद पवार की एनसीपी, जो बीजेपी के 20 के बाद सात विधायकों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, ने रियो सरकार को समर्थन दिया है. तो वहीं एनपीपी के तीन विधायक हैं और लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास और रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के दो-दो विधायक हैं, जो एनडीए के साथ हैं. जद (यू) के इकलौते विधायक ने भी सरकार का समर्थन किया है.

     

     

     

    वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर में चुनाव लडऩे वाले सभी राजनीतिक दलों को यह समझ लेना चाहिए कि अंतत: उन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना ही होगा. शर्मा ने कहा कि देश के नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद सबसे बड़ा है और इस क्षेत्र में हर कोई उन्हें पसंद करता है.

    नगालैंड में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और बीजेपी गठबंधन वाली सरकार को समर्थन देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में प्रवेश करने से पहले सभी दलों का यह समझ लेना चाहिए कि जल अंतत: समुद्र में ही मिलता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कद सबसे बड़ा है और सभी उन्हें पसंद करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ इंदौर में स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध हवा है जरूरी
    Next Article बांग्लादेश ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से पराजित किया

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.