Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से पराजित किया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से पराजित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक और कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल से बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 12 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से पराजित किया। यह इंग्लैंड की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली ही हार थी। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो ही मुकाबले हुए हैं।

     

     

    बांग्लादेश के सामने 157 रन का लक्ष्य था और उसने 18 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की। नजमुल हसन ने 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके शामिल हैं। शाकिब ने आठ चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। उनके अलावा ताहिद हृदय ने 24 और रोनी तालुकदार ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशीद और मोईन अली ने एक-एक विकेट लिये।पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इंग्लैंड ने छह विकेट पर 156 रन बनाए थे। उसके केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे

     

     

    अंक में पहुंचे। कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंदों पर 67 रन बनाए जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 38 और बेन डकेट ने 20 रन का योगदान दिया। 10 ओवर में इंग्लैंड के स्कोर एक विकेट पर 80 रन था। लेकिन मिडल ऑर्डर पूरी तरफ फेल रहा। आखिरी 4 ओवर में उनके बल्लेबाज सिर्फ 21 रन ही बना सके। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 26 रन देकर दो जबकि शाकिब ने 26 रन देकर एक विकेट लिया। दूसरा मैच रविवार को मीरपुर में खेला जाएगा। इससे पहले वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्ष विहीन हुई नागालैंड की विधानसभा, सभी दलों ने रियो सरकार को दिया बिना शर्त समर्थन
    Next Article ईडी का एक्शन: तेजस्वी सहित लालू यादव के करीबियों के घर पर छापा

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.