Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नड्डा ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन किए
    Headlines राजनीति

    नड्डा ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन किए

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नड्डा ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन किए

    पटना:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन किए।

    सिख पगड़ी पहने हुए नड्डा ने दरबार साहिब में मत्था टेका। वह राज्य में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचे थे।

     

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नड्डा के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    तख्त श्री पटना साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है। इसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान पर महाराजा रणजीत सिंह ने करवाई थी।

    सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था। उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले अपने प्रारंभिक वर्ष भी यहीं बिताए थे।

     

     

     

    नड्डा ने शुक्रवार को पटना, भागलपुर और गया में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।

    केंद्रीय मंत्री शाम को दिल्ली रवाना होने से पहले शनिवार को पटना, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कई चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन करने वाले हैं।

    शनिवार को उनके दरभंगा में उस स्थान का दौरा करने की भी उम्मीद है, जहां नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निर्माण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया
    Next Article सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ के द्वारा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 26 वें गणपति महोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.