Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

     

    आज पश्चिम विधानसभा अंतर्गत सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में बड़ी हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया.
    जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं खरस्वां विधानसभा के प्रभारी श्री जटा शंकर पांडे जी ने सर्व प्रथम डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

    इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा खरसवां विधानसभा के प्रभारी डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी अपने संबोधन में कहा कि पुरे भारतवर्ष में सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है। इस दिन को विद्यार्थी त्योहार की तरह मना कर अपने शिक्षकों को सम्मान देते हैं। हमारे देश में शिक्षकों को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता हैविश्व के कुछ देशों में भी शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है।

     

     

    कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन को कार्य करते हुए मनाते हैं। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ

    विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है।
    इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।

     

     

     

    इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की ,उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है , जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे।

    अतः इसे 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग 100 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और इस प्रकार वर्ष 2024 में यह 30वाँ विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher’s Day) होगा।

    मुख्य रूप में शामिल भाजपा बिस्टूपूर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी जी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जी, भारत सेवा श्रम संघ आवासीय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र दुबे जी, मंदिर एवं स्कूल के मार्गदर्शक स्वामी श्रीधर महाराज, मिश्रा सर जी, लेदम सर जी, एवं सभी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइंस सिटी बारीडीह में ,महिलाओं के द्वारा तीज के उपलक्ष्य में भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article नड्डा ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन किए

    Related Posts

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 11, 2026

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    September 11, 2026

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.