Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जांच रिपोर्ट पर बोले नड्डा- जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति बिहार सरकार की क्रूरता का हुआ खुलासा
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    जांच रिपोर्ट पर बोले नड्डा- जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति बिहार सरकार की क्रूरता का हुआ खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023Updated:July 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जांच रिपोर्ट पर बोले नड्डा- जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति बिहार सरकार की क्रूरता का हुआ खुलासा
    नई दिल्ली :   पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की नीतीश-तेजस्वी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा है कि यह रिपोर्ट बिहार में व्याप्त जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति राज्य सरकार की क्रूरता एवं असंवेदनशीलता को अनावृत्त करती है और नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

     

     

     

     

    नड्डा ने जांच समिति की रिपोर्ट लेते हुए तस्वीर ट्वीट कर कहा, “पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीतीश सरकार द्वारा प्रायोजित लाठीचार्ज के संदर्भ में गठित की गई भाजपा की जांच समिति से घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हुई। यह बिहार में व्याप्त जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति राज्य सरकार की क्रूरता – असंवेदनशीलता को अनावृत्त करती है।”

    नड्डा ने आगे कहा कि, नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

    पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु के मामले में पार्टी अध्यक्ष नड्डा द्वारा गठित चार नेताओं की उच्च स्तरीय जांच समिति ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंप दी हैं।

     

     

     

    भाजपा की चार समिति के संयोजक बनाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समिति के अन्य सदस्यों भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल के साथ जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी।

    आपको बता दें कि, भाजपा अध्यक्ष द्वारा गठित इस चार नेताओं की समिति ने पटना जाकर लाठीचार्ज में घायल हुए अपने सांसद, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं से बात कर और पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीमा हैदर की होगी गिरफ्तारी, पाकिस्तानी सिम को तोड़कर फेंका, अलग-अलग नाम से मिले 2 पासपोर्ट
    Next Article विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान पैतृक गांव के लिए हुए रवाना

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.