Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर भड़के नड्डा, कहा- राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर भड़के नड्डा, कहा- राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर भड़के नड्डा, कहा- राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं
    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर शनिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ‘शासन नाम की कोई चीज नहीं है’ और मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी गुटबाजी और आपसी झगड़े में व्यस्त हैं। नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है।

     

     

     

    मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त
    मुख्यमंत्री और मंत्री गुटबाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं और बचा हुआ समय दिल्ली में एक परिवार को खुश करने में बिता रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।” उन्होंने लिखा, “(राजस्थान में) आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। प्रदेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।”

     

     

     

    पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को कहा था कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को उसके पति व अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने बताया था कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए थे, जहां यह घटना हुई। उन्होंने कहा था कि पीड़िता के ससुराल वाले उससे नाराज थे, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी। भाषा पारुल शोभना

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Next Article नए थानाध्यक्ष पल्लव ने समरेंद्र कुमार से लिया अपना पदभार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.