Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » म्यांमार : तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना की कार्रवाई में 18 की मौत, बिगड़े हालात
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    म्यांमार : तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना की कार्रवाई में 18 की मौत, बिगड़े हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यंगून. म्यांमार में तख्ता पलट के बाद चल रहे जबर्दस्त प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले लिया है. म्यांमार मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि उसे विश्वसनीय जानकारी मिली है कि म्यांमार में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रविवार को की गई कार्रवाई में कम से कम 18 लोग मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए.

    म्यांमार के कई शहरों का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा गया, यंगून, डावी, मांडले, म्येइक, बागो और पोकोक्कु में भीड़ के बीच गोला बारूद फेंका गया जिसकी वजह से मौतें हुईं. बयान में कहा गया, विभिन्न जगहों पर आंसू गैस का उपयोग किया गया इसके साथ ही साथ- फ्लैश-बैंग और स्टन ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया गया.

    यू एन मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा, हम म्यांमार में विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की निंदा करते हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना के इस्तेमाल को तुरंत रोकने के लिए कहते हैं. यह प्रदर्शनकारियों की एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें होंगी जो मांग कर रहे हैं कि आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को फिर से बहाल किया जाय. बता दें 1 फरवरी को सेना ने तख्ता पलट करते हुए सत्ता अपने हाथ में ले ली थी.

    सेना ने वित्त, स्वास्थ्य, गृह और विदेश समेत सभी अहम मंत्रालयों में मंत्रियों को हटाकर अपने लोग नियुक्त कर दिए हैं. साथ ही फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स को भी बंद कर दिया गया है.

    वहीं न्यूयार्क के संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच के लिए एशिया के उपनिदेशक फिल रॉबर्टसन ने कहा, म्यामां के सुरक्षा बलों ने देशभर के कई कस्बों और शहरों में घातक बल का स्पष्ट रूप से इस्तेमाल किया है जो अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, दुनिया म्यामां सैन्य जुंटा के कृत्यों को देख रही है, और उन्हें जवाबदेह ठहराएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते मामलों सेे भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज पर खतरा मंडराया
    Next Article बिहार में भी क्रिकेट लीग : सौ खिलाडिय़ों पर लगी बोली, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान समेत 5 इंटरनेशनल प्लेयर्स बने मेंटर

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.