Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां

    मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी

    मुसाबनी-महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं।मुसाबनी से रोज दर्जनों श्रद्धालु अपने निजी वाहन व भाड़े की वाहन से प्रयागराज संगम में डुबकी लगाकर शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं।
    महाकुम्भ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान में भाग लेने मुसाबनी से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंगलवार को संगम में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इसमें श्री श्याम मित्र मंडल के पप्पू कांवटिया, दीपक अग्रवाल, पवन सिंघानिया,विकास गोयल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,राजीव अग्रवाल, वरुण अग्रवाल,शिव शंकर सिंह, अल्पना सिंह आदि ने अपने स्वजनों व धर्मपत्नी के आस्था संगम में आस्था की डुबकी लगाई। प्रयागराज से स्नान के बाद श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि यहाँ श्रद्धालु निर्बाध रूप से पवित्र स्नान और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।
    महाकुम्भ में अब तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान के सहभागी बन चुके हैं। इसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर यह आंकड़ा 66 करोड़ के पार हो जाने की संभावना है। सनातन धर्मावलंबी जितनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, उतने पूरी दुनिया में आज तक कहीं दूसरी जगह एक साथ एकत्र नहीं देखे गए। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का
    संगम तट पर तांता लगा हुआ है।

    मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमल किशोर अग्रवाल और जम्मी भास्कर ने किया के राजू का अभिनंदन
    Next Article भाषा और पहचान का संघर्ष

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.