Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुसाबनी प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न ,बैठक में झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में दी जानकारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुसाबनी प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न ,बैठक में झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में दी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आज अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर मुसाबनी के सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुसाबनी प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पधारे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि– दुनिया का हर कोई व्यक्ति ग्राहक होता है। देखा जाय तो एक व्यक्ति जन्म के पूर्व से मरणोपरांत ग्राहक रहता है। पुराने समय में जैसे ग्राहकों को देवता की संज्ञा दी जाती थी, आज उसका उलट है। हम प्रत्येक वस्तु मूल्य चुका कर खरीदते हैं, फिर भी हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। हमें समाज के हर वर्ग में जाकर जागरूकता लानी है।

     

     

     

    आज के बैठक में मुसाबनी प्रखण्ड समिति का गठन भी किया गया। समिति के संयोजक रामदास बेसरा, सह संयोजक प्रशांत नामाता एवं रितिका चाशा, पर्यावरण प्रमुख रघुनाथ हेम्ब्रम, महिला जागरण प्रमुख माधुरी चौधरी एवं सह प्रमुख रीना मिश्र, रोजगार सृजन प्रमुख अर्जुन हाँसदा, प्रचार प्रसार प्रमुख सीताराम कन्डुलना, स्टूडेंट क्लब प्रमुख रामानंद यादव एवं संजय महतो, व्यवस्था प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया।

     

     

     

    बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि– ये बहुत खुशी का विषय है कि हमारे मुसाबनी प्रखण्ड में हम ग्राहकों की आवाज बुलन्द करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इससे जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिसकी जानकारी हमसब को नहीं थी। बहुत अच्छी पहल है।

    बैठक में कमिटी के सदस्यों के अलावा प्रसाद टुडू, धनंजय दास, राजेश प्रसाद, रोबिन नारायण देव, धनंजय पातर, सुनाराम मार्डी, आकाश मार्डी आदि उपस्थित थे।

    बैठक का संचालन विजय पातर ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग , पूर्णिमा नेत्रालय एवं सुपर सोनिक लॉजिस्टिक का हेवी व्हीकल ड्राइवरों के बीच नेत्र जांच शिविर
    Next Article सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम.प्रसाद ने राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु दिया सप्रेम निमंत्रण

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.