Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में
    अपराध पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता, 26 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अवैध विदेशी नागरिकों के लिए हाल में बनाये गए निरुद्ध केंद्र में तीन संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों को रखा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    सोमवार को मालदा राज्य का पहला जिला बना था, जहां निरुद्ध केंद्र बनाया गया है और वहां नौ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को रखा गया है।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद के लालगोला स्थित निरुद्ध केंद्र अब चालू हो गया है और वहां कड़ी सुरक्षा के बीच तीन ‘‘बांग्लादेशी नागरिकों’’ को रखा गया है।

    अधिकारी के अनुसार, इन तीनों ने सीमा कथित तौर पर अवैध तरीके से पार की थी और वे लालगोला में रह रहे थे। उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया।

    उन्होंने कहा, “बंदियों से संबंधित आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया राज्य के गृह विभाग तथा केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से पूरी की जाएगी।”

    अधिकारी ने बताया कि लालगोला केंद्र पर चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात किया गया है और बंदियों का विवरण पहले ही गृह विभाग को भेजा जा चुका है।

    यह केंद्र अस्थायी रूप से लालगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित ‘पद्म भवन’ की तीसरी मंजिल पर बनाया गया है।

    राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग ने 23 मई को जिला अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ‘‘पकड़े गए विदेशियों’’ और ‘‘वापस भेजे जाने की प्रतीक्षा कर रहे रिहा विदेशी कैदियों’’ को रखने के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह
    Next Article भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    Related Posts

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    October 13, 2026

    बिष्टुपुर में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध, भाजपा पर लगाए हिंसा और वोट चोरी के

    October 13, 2026

    महिलाओं के विरुद्ध हिंसा अस्वीकार्य, घटना की निष्पक्ष जांच हो : अमरप्रीत सिंह काले

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.