Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिलीज से पहले विवादों में फंसी करन जौहर की फिल्म जुग जुग जियो
    Headlines सिनेमा

    रिलीज से पहले विवादों में फंसी करन जौहर की फिल्म जुग जुग जियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म जुग जुग जियो इस हफ्ते 24 जून को सिनेमानघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. दरअसल, फिल्म की कहानी को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला सामने आया है. इस कारण रांची की एक कमर्शियल कोर्ट ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले कोर्ट में दिखाने के आदेश दिए गए हैं.

    रिपोर्ट्स की मानें तो वायकॉम 18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी करन जौहर की फिल्म पर रांची के लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है. विशाल सिंह ने दावा किया है कि फिल्म में उनकी लिखी कहानी जिसका टाइटल पुनी रानी है, के कंटेंट का इस्तेमाल किया है और इसका क्रेडिट भी उन्हें नहीं दिया गया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और डेढ़ करोड़ रुपए का हर्जाना देने की भी मांग की है.
    रिपोर्ट्स की मानें तो करन जौहर की फिल्म जुग जुग जियो की कोर्ट में स्क्रीनिंग के बाद जज एमसी झा अपनी दलील रखेंगे और तय करेंगे कि फिल्म कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करती है या नहीं. बता दें कि 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है.

    फिल्म की स्टार कास्ट अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी इन दिनों मुंबई के अलावा अन्य सिटीज में भी जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे है. हाल ही में स्टारकास्ट दिल्ली भी पहुंची थी. प्रमोशन इवेंट्स से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. बता दें कि यह पहली बार जब अनिल, नीतू, वरुण और कियारा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जानलेवा बनी बारिश: असम-मेघालय में बाढ़ से 81 लोगों की मौत, दिल्ली में होगी तेज बारिश

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.