Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानलेवा बनी बारिश: असम-मेघालय में बाढ़ से 81 लोगों की मौत, दिल्ली में होगी तेज बारिश
    Breaking News Headlines

    जानलेवा बनी बारिश: असम-मेघालय में बाढ़ से 81 लोगों की मौत, दिल्ली में होगी तेज बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारी बारिश के चलते असम और मेघालय में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं. दिल्ली की बात करें तो आज मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है.

    असम और मेघालय में भारी बारिश से हालात बद् से बद्तर होते जा रहे हैं. बाढ़ और लैंडस्लाइड से असम में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार को असम के डिबरूगढ़ में नाव पलटने से 4 लोग लापता हो गए. दरअसल, एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे थे. रास्ते में ही यह हादसा हो गया.
    वहीं, मेघालय में 19 लोगों की मौत हो गई है. दोनों राज्यों में कम से कम 40 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. असम के 28 जिलों में स्थिति बेहद ही खराब है. हालांकि, सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है.

    4 करीब हजार गांव बाढ़ से प्रभावित

    असम में 32 जिलों में 31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 1.56 लाख लोग 514 राहत शिविरों में हैं. बाढ़ के कारण कई हजार हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए हैं. कई सड़कें टूट गई हैं. ब्रह्मपुत्र, गौरांग, कोपिली, मानस और पगलाडिय़ा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है.

    पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा

    राज्य सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों के लिए गुवाहाटी और सिलचर के बीच उड़ानों की भी व्यवस्था की है. दक्षिण असम त्रिपुरा और मिजोरम को जोडऩे वाली सड़क का एक हिस्सा लैंडस्लाइड से बह गया. इसलिए सड़क का एक किनारा परिवहन के लिए बंद कर दिया गया है. उधर, पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश में सुबनसिरी नदी के पानी ने एक बांध को जलमग्न कर दिया है. मणिपुर के कई जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, यहां अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है.

    दिल्ली में रविवार को तेज बारिश का अनुमान

    दिल्ली में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 21 जून तक बादल छाए रहने और तेज बारिश होगी. इसके अलावा दिल्ली में मानसून के 27 जून या एक-दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिलीज से पहले विवादों में फंसी करन जौहर की फिल्म जुग जुग जियो
    Next Article जम्मू-कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी भी भी मारा गया

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.