Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्रिनाथ मुखी के नेतृत्व में केंद्रीय मुखी समाज के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    त्रिनाथ मुखी के नेतृत्व में केंद्रीय मुखी समाज के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्रिनाथ मुखी के नेतृत्व में केंद्रीय मुखी समाज के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित

    भारतीय संविधान के रचयिता , महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 66 वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष में आज दिनांक 6 दिसंबर 2022 , दिन मंगलवार को जमशेदपुर , सिद्धगोडा -10 नंबर बस्ती  के मुखी बस्ती में स्थित विकास भवन के प्रांगण में टिनप्लेट मुखी बस्ती के लोकप्रिय मुखिया त्रिनाथ मुखी के नेतृत्व में केंद्रीय मुखी समाज के बैनर तले श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    इस मौके पर अतिथि के रूप में केंद्रीय मुखी समाज के उपाध्यक्ष शंभू मुखी डूंगरी और मुखिया त्रिनाथ मुखी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तदोपरांत दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

     

    इस मौके पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा – बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों विचारों और सुमार्ग पर अपने अपने विचार रखे उन्होंने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ना केवल दलित , शोषित, पीड़ित , वंचित बल्कि पूरे भारत के मसीहा थे । उन्होंने जीवन पर्यंत भारत देश को एक सूत्र में बांधे रखने का काम किया। जिसका जीता जागता उदाहरण भारतीय संविधान है। बाबा साहब ने भारत के संविधान के निर्माण के पहले,

     

    कई अग्रणी देशों के संविधान का बहुत ही बारीकी से अध्ययन किया , इसके पश्चातक विश्व का सबसे अच्छी संविधान का निर्माण किया। जिसमें देश के रहने वाले सभी वर्गों के लोगों को सम्मान पूर्वक जीने का हक और अधिकार दिया । ऐसे महामानव को आज हम अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शत-शत नमन करते हैं। आज के दिन हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज और देश का सर्वांगीण उत्थान किया जा सकता है ।

     

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से त्रिनाथ मुखी , शंभू मुखी, बिट्टू मुखी , कार्तिक मुखी , शुभम मुखी , रोशन मुखी , अखिलेश मुखी, उत्तम मुखी , गणेश प्रसाद , विकास मुखी , शंकर मुखी , सुनीता देवी , पारस मणि देवी , अनीता देवी , बबीता देवी एवं काफी संख्या में बस्ती वासी का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना (JKRMY) की कार्य प्रगति की अद्यतन समीक्षा की
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    संवाद के नाम पर आयोजन, सुरक्षा के नाम पर सवाल!

    November 18, 2026

    आदिवासी महोत्सव के मंच से पुलिस ने दिया नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश

    November 18, 2026

    टाटा घराने में अपनों की जंग, लिस्टिंग पर आर-पार

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद के नाम पर आयोजन, सुरक्षा के नाम पर सवाल!

    Promotions MelBet : ce que le programme de fidélité réserve aux joueurs réguliers

    आदिवासी महोत्सव के मंच से पुलिस ने दिया नशा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश

    BetAlice Live Casino mit Tischen von Evolution und Ezugi im Browser

    टाटा घराने में अपनों की जंग, लिस्टिंग पर आर-पार

    आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : प्रधानमंत्री मोदी

    शिक्षा सेवा है या सत्ता के संरक्षण में फलता-फूलता कारोबार?

    विपक्ष में पहले हिस्सेदारी की लड़ाई, फिर भाजपा से मुकाबला

    भारत समिट के नाम पर मोदी विरोध का षड़यंत्र

    गोपाल मैदान में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.