Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:निडर और मुखर रहे मुकेश मित्तल ने चैंबर के महासचिव पद के लिए पर्चा भर चुनाव को और रोचक बनाया
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR:निडर और मुखर रहे मुकेश मित्तल ने चैंबर के महासचिव पद के लिए पर्चा भर चुनाव को और रोचक बनाया

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निडर और मुखर रहे मुकेश मित्तल ने चैंबर के महासचिव पद के लिए पर्चा भर चुनाव को और रोचक बनाया

     

    दोपहर एक बजे के करीब चैंबर भवन में पर्चा भरने पहुंचे
    मुकेश को अपने काम पर भरोसा. कहते हैं-व्यापारियों और समाज के लिए आगे भी काम करता रहूंगा

    जमशेदपुर:सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव को लेकर जारी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को चैंबर के निवर्तमान उपाध्यक्ष (जनसंपर्क) मुकेश मित्तल ने दोपहर में अपना पर्चा भरा. मित्तल ने महासचिव पद के लिए पर्चा भरा है. उन्होंने बताया कि वे दोपहर एक बजे पर्चा भरे. उन्हें अपने काम पर भरोसा है. मित्तल ने कहा कि मैं चैंबर के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यसमिति और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों को सफल, उपयोगी और उत्कृष्ट दो वर्षों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. सौभाग्यशाली हैं कि हम जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित शहर के नागरिक हैं.

     

    पिछले दो वर्षों के दौरान जनसंपर्क और कल्याण विंग बहुत मुखर रहा है और हमारे व्यापार एवं उद्योग, समाज, राज्य और मानवता से संबंधित हर मुद्दों के बारे में बात करता रहा है. मैंने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के लंबित कार्य को शुरू करने से संबंधित मुद्दों को उठाया और अंततः इसे जुगसलाई के लोगों को समर्पित किया गया. सैरात बाजार की दुकानों के किराए में वृद्धि के लिए संघर्ष किया एवं अभियान शुरू किया. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से सफलतापूर्वक स्थगन आदेश प्राप्त किया. जमशेदपुर में महिलाओं के विशेष उपयोग के लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट, कानून-व्यवस्था की स्थिति, कॉरपोरेट कल्चर में दो दिवसीय चैम्बर क्रिकेट लीग, चैंबर परिसर में दिवाली और होली मिलन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के साथ-साथ आक्रामक तरीके से अपनी बात रखी और सभी मुद्दों पर बिना किसी डर के अपनी राय दी.

     

     

    हम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के साथ-साथ वंचित लोगों के लिए भी खड़े रहे. बुनियादी ढांचा, नागरिक सुविधाएं, कानून और व्यवस्था, आवास और औद्योगिक संबंध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता रही.

     

     

    मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में खास पहचान बनाई मित्तल ने
    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अपने काम की बदौलत समाज के साथ ही शहर में अपनी खास पहचान बनाई है. हाल के कुछ सालों में लॉ एंड ऑर्डर का सवाल हो, सैरात दुकान के भाड़े का मामला हो या फिर कोविड के दौरान जरूरतमंदों की सेवा की बात हो, हर जगह मुकेश मित्तल सबसे पहले दिखें. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल से स्कूलिंग करने वाले मित्तल पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, मगर उनका सामाजिक जुड़ाव और सरोकार,

     

     

    उन्हें औरों से अलग करता है. यही नहीं वे जमशेदपुर को एक बेहतर शहर बनाने के लिए चैंबर के मंच से जमशेदपुर से हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही कीनन स्टेडियम में फिर से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच शुरू करने की आवाज उठाते रहे हैं. उनकी कई पहलों का नतीजा भी निकला. उनके प्रयास से ही सैरात दुकान भाड़ा पर स्टे लगा. राजस्थानी और हिन्दी के अलावा अंग्रेजी और बांग्ला भाषा जानने वाले मुकेश मित्तल का व्यक्तित्व हंसमुख हैं. हर मिलने वालों को भैया..से संबोधन करने वाले मुकेश बेहद विनम्र है. कहते हैं-उनका पैतृक घर राजस्थान के सीकर जिले में है. परिवार काफी पढ़ा लिखा रहा है. पिता शंकर लाल मित्तल आरआईटी (तत्कालीन एनआईटी) से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. दादा स्वर्गीय जौहरी लाल मित्तल साउथ ईस्टर्न रेलवे में सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे.

     

    मुकेश मित्तल के कार्यों की सूची

    1.चैम्बर उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए प्रशासन द्वारा सैरात दुकानों का मनमाने रूप में बढ़ाये गए किराये के फैसले का कड़ा विरोध.
    2. मित्तल द्वारा पिंक टॉयलेट अभियान का शुभारंभ.
    3.जुगसलाई ओवर ब्रिज का कार्य 24 घंटे के अंदर शुरू कराया.
    4.चैम्बर उपाध्यक्ष रहते हुए प्लास्टिक को लेकर किए जाने वाली छापेमारी पर उठाये सवाल.
    5.साकची व्यापारी के घर पर हुई चोरी के मामले को गंभीरतापूर्वक लेना एवं उस पर अविलम्ब कार्यवाही करवाना.
    6. डोबो पुल एवं एप्रोच रोड पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सवाल उठाया एवं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर उसपर कार्यवाही करने का आग्रह किया.
    7.कीनन स्टेडियम में दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच शुरू करने के लिए आवाज उठाई
    8. समाज के हर दुःख में समाज के लोगों के साथ खड़े रहना और मदद करना.

    hizo la elección más interesante al presentar su candidatura para el puesto de Secretario General de la Cámara. Mukesh Mittal valiente y franco
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर नाला प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल रैली के साथ होगा धरना प्रदर्शन:कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन कुरुकोचा, चाकुलिया पूर्वी सिंहभूम में शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा- सह- परिसंपत्ति वितरण समारोह में सम्मिलित हुए, अमर शहीद सबुआ हांसदा जी और वीर सपूत गणेश हांसदा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    Related Posts

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.