Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने रेल मंत्री से टाटानगर से जयपुर तक ट्रेन सेवा की पुनः माँग करते हुए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तीन प्रस्ताव सुझाये
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने रेल मंत्री से टाटानगर से जयपुर तक ट्रेन सेवा की पुनः माँग करते हुए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तीन प्रस्ताव सुझाये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने रेल मंत्री से टाटानगर से जयपुर तक ट्रेन सेवा की पुनः माँग करते हुए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तीन प्रस्ताव सुझाये

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष एवं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से टाटानगर से जयपुर तक ट्रेन सेवा की पुनः माँग करते हुए सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तीन प्रस्तावों का सुझाव भेजा।

     

     

    मुकेश मित्तल ने लिखा कि राजस्थान एवं उसके आसपास के रहने वाले लोग भारी संख्या में जमशेदपुर शहर में निवास करते हैं और टाटानगर (जमशेदपुर) से जयपुर तक के लिए रेल सेवा हेतु जमशेदपुर के आमलोगों की वर्षों पुरानी माँग रही है I टाटानगर से जयपुर तक ट्रेन सेवा की निवेदनपूर्वक पुनः माँग करते हुए पहले सुझाव में बताया कि ट्रेन न. 12403 प्रयागराज जंक्शन से बीकानेर जंक्शन (प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, मथुरा, गौवर्धन, बृजनगर, गोविन्दगढ़, अलवर, बांदीकुई, दौशा, गांधीनगर, जयपुर, रिंगस, सीकर, फतेहपुर सेखावाटी, चुरू, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ एवं बीकानेर जंक्शन)

     

     

    जो कि सप्ताह में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) एवं ट्रेन न. 20403 सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार, रविवार) प्रयागराज जंक्शन से बीकानेर जंक्शन ट्रेन न. 12403 के मार्ग पर चलती हुई (सीकर से मार्ग बदलकर नवलगढ़, झुंझनू, चिड़ावा, लोहारू से पुराने मार्ग चुरू, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ होते हुए बीकानेर) और उन्हीं मार्गो से वापस प्रयागराज आती-जाती है I दोनों ट्रेन 12403 और 20403 का प्रयागराज से खुलने का समय रात्रि 23:10 बजे है और दोनों ट्रेन का वापस प्रयागराज पहुँचने का समाज प्रातः 04: 45 बजे है I इस प्रकार दोनों ट्रेन सारा दिन लगभग 18 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक प्रयागराज में खड़ी रहती हैं। अतः इन दोनों ट्रेन को टाटानगर तक विस्तार करने से सभी जमशेदपुरवासियों को राजस्थान के अलवर, जयपुर, खाटू श्याम जी के लिए रिंगस, सीकर, एवम रानी सती दादी के लिए झुंझनू एवम बीकानेर आने-जाने के लिए सुविधाजनक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

     

     

     

    दूसरे सुझाव में मुकेश मित्तल ने बताया कि हावडा से जयपुर कई ट्रेनें (अप ट्रेन न. 12987, 12307, 12496, 22307) भाया धनबाद होकर सातों दिन चलतीं हैं, जिनमें से किसी एक ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन भाया टाटानगर (SER -CKP Div) होकर चलाने और तीसरे सुझाव में एक नई ट्रेन हावडा से जयपुर भाया टाटानगर (SER -CKP Div) दुरंतो सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन शुरू करने पर विचार करने की बात कही।

    आगे मुकेश मित्तल ने लिखा कि वर्तमान में टाटानगर से जयपुर जाने के लिए कोई भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसकी मांग कई वर्षों से लगातार की जा रही है। जमशेदपुर और इसके नजदीकी क्षेत्र से काफी राजस्थानी समाज के लोगों का रोजाना राजस्थान आना-जाना लगा रहता है I पूर्व में शालीमार – जयपुर ट्रेन (08061-62) भाया टाटानगर का परिचालन भी हुआ करता था, जो पूरी क्षमता के साथ चलती थी I वर्तमान में जितनी भी ट्रेन भाया टाटानगर होकर दिल्ली तक चलती हैं, वे ओवरलोड चल रही हैं तथा 2-3 महीने तक आरक्षण फुल रहता है।

     

     

    टाटानगर स्टेशन केवल चक्रधरपुर डिवीज़न ही नहीं, अपितु पूरे दक्षिण-पूर्व रेलवे में सर्वोच्च राजस्व देने वाला स्टेशन है एवं टाटानगर में रहने वाला राजस्थानी समाज का जमशेदपुर शहर में आर्थिक योगदान अतुलनीय है और ये विडंबना ही है कि यहाँ के राजस्थानी समाज को अभी तक जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा नहीं मिल पाई है। मुकेश मित्तल ने राजस्थानी समाज की ओर से रेल मंत्री को निवेदन करते हुए तीनों विकल्पों पर विचारकर, किसी एक विकल्प पर अतिशीघ्र निर्णय लेने की प्रार्थना करते हुए बताया कि यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के दौरान, टाटानगर से जयपुर तक रेल सेवा प्रारंभ होने से, आज़ादी के 75 वर्षों से जमशेदपुरवासीओं की लंबित माँग पूरी हो सकेगी। मुकेश मित्तल ने पत्र की प्रतिलिपि बिद्युत वरण महतो, सांसद जमशेदपुर, जया वर्मा सिन्हा, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (रेलवे बोर्ड), अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे और अरुण जातोह राठोड, मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर मंडल दक्षिण पूर्व रेलवे को भी भेजी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल में मातु शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह का विटामिन ए अर्धवार्षिक चक्र का उद्घाटन
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अधिवक्ताओं संग गोष्ठी सम्पन्न

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.