सांसद विद्युत वरण महतो ने लिया एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण का जायजा, जल्द दूर होंगी बाधाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नेशनल हाईवे-33 पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने NHAI के अधिकारियों और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बातचीत कर निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली।

सांसद महतो ने भरोसा जताया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग और पीएचडी विभाग से एनओसी को लेकर जो दिक्कतें थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है, वहीं बिजली विभाग से भी एनओसी प्राप्त हो चुका है।

सांसद ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा मामला है और इसमें किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने NHAI अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


