Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया
    Breaking News झारखंड राजनीति

    बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया । बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया किस संघ के द्वारा लगभग 5000 छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क प्रसाद एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया है । मिनी ट्रक को रथ का रूप देकर प्रसाद घर घर पहुंचाने का कार्य बाबा बैजनाथ सेवा संघ के द्वारा किया गया । दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर में सांसद विद्युत वरण महतो ने सैकड़ों छठ व्रतधारियों को बाबा बैजनाथ सेवा संघ का प्रसाद का झोला दिया साथ ही छठ कर रही महिलाओं को चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम का समापन माननीय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने चटाई कॉलोनी में सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच निशुल्क प्रसाद का वितरण कर आशीर्वाद लिया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से वैसे छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जो किसी ना किसी रूप में छठ करने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि कपड़े के झोले में केला, संतरा, सेव, गागल ,नारियल, पूजन सामग्री, सूप दिया गया है प्रसाद का मात्रा इतना है कि आसानी से कोई भी छठ व्रतधारी अपनी पूजा कर सकता है निशुल्क प्रसाद का वितरण दाईगुट्टू, उलीडीह, टैंक रोड, चटाई कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर 1, श्याम नगर ,रामनगर, समता नगर ,परमानंद नगर, खनका, कालिका नगर, जवाहर नगर रोड नंबर 4, गुरुद्वारा रोड, डिमना बस्ती, रिपीट कॉलोनी आदि क्षेत्रों में प्रसाद का वितरण किया गया ।विकास सिंह ने बताया कि जो छठ व्रत धारी छठ घाट जाने में पैदल असमर्थ है उन्हें निशुल्क वाहन मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा। छठ के मधुर संगीत के साथ प्रसाद का वितरण किया गया । प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, चितरंजन वर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद,प्रोफेसर यू पी सिंह, अशोक सिंह चौहान, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, गंगा सिंह गौतम,अमरिंदर पासवान ,राकेश लोधी, अजय लोहार,शंकर पोद्दार,ताराचंद्र महाराज, राज मिश्रा ,विकेश दुबे, संतोष सिंह चौहान, विजय ओझा,गोपाल यादव , संजय सिंह गुड्डू किशोर बर्मन , लालू गौड,शिव साहू, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, अजय मंडल, हरी ओम साहू, गोपाल प्रसाद, काशी प्रजापति, अक्षय पांडे, मोनू भगत, सुशीला शर्मा ,भारती देवी, प्रमिला शर्मा, संजू देवी, पंकज सुमन शर्मा, अजीत चौधरी ,अजय लोहार, सुशील शर्मा, मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की सराहनीय पहल, जानिए पूरी रिपोर्ट
    Next Article पांच लीटर देशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.