Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP के सतना में अनूठा प्रदर्शन : 20 दिनों से टावर पर चढ़े हैं 5 किसान, सीएम को लिखा पत्र, यह है मांग
    Breaking News Headlines

    MP के सतना में अनूठा प्रदर्शन : 20 दिनों से टावर पर चढ़े हैं 5 किसान, सीएम को लिखा पत्र, यह है मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतना. सतना जिले में पावर ग्रिड कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर किसान करीब 20 दिनों से हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. अब स्थानीय विधायकों ने उनकी सुध लेते हुए सीएम को पत्र लिखा है, लेकिन मांग पूरी न होने तक किसान नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं.

     

    मध्यप्रदेश में सतना जिले की उचेहरा तहसील के अंतर्गत पिथौराबाद ग्राम में किसान मुआवजे की मांग को लेकर जान जोखिम में डालने वाला प्रदर्शन कर रहे हैं. ये किसान बिरसा मुंडा जयंती के दिन से ही हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर मुआवजे की मांग पर अड़े हैं. इनका कहना है कि पॉवर ग्रिड कंपनी ने उनकी जमीन ले ली लेकिन मुआवजा अब तक नहीं मिला है. पिछले कई वर्षों से मुआवजे की मांग करने के बाद भी इनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है.

     

    किसानों का कहना है कि उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय ने मुआवजे की दर भी निर्धारित की थी, इसके बावजूद समस्या का निदान अभी तक नहीं हो पाया, ऐसे में किसानों को यह कदम उठाना पड़ा है. ये पांचों किसान टॉवर पर खाट बांधकर रह रहे हैं. जान जोखिम में डाल करीब 20 दिनों से यहां चढ़े हुए हैं, पुलिस एवं प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं.

     

    विधायक को लिखना पड़ा पत्र

    टॉवर पर चढ़े किसान रामनाथ कोल, मातादीन कोल, रजनीश कुशवाह, शिवकुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा हैं, जिन्होंने संकल्प लिया है कि मुआवजा मिलेगा तभी वे नीचे उतरेंगे. किसानों की जिद को देखते हुए स्थानीय मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है, उन्होंने किसानों को विधि सम्मत मुआवजा निर्धारित करा कर भुगतान कराने की बात कही है.

     

    जून माह में 15 दिन तक चढ़े रहे थे टावर पर

    जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी जून महीने में कुछ किसानों ने 15 दिन तक टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया था. उस वक्त जिला प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिया था, जिसके बाद वे नीचे उतर गए थे. लेकिन पांच माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिसके बाद ये पांच किसान अनिश्चितकाल के लिए टावर पर चढ़कर धरना दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिशा पाटनी ने बिकिनी पहन पोस्ट किए फोटोज, इंटरनेट पर मचाई सनसनी
    Next Article नाइजीरिया की मस्जिद में हुई गोलीबारी में इमाम सहित नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत

    Related Posts

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    September 23, 2026

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.