Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    राष्ट्र संवाद सं

    रानीश्वर/दुमका: क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच थाना प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में नये थाना भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद नलिन सोरेन, विधायक अलोक सोरेन, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार एवं डीएसपी इकरु डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन कर शुभारंभ किया।

    उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। इनमें अमल मंडल, भैरव दत्त, मुखिया जिसु बास्की, समाजसेवी बाबूलाल मोदी, बिमल मोदी, चंडी चक्रवर्ती, दिलीप महतो और रोशन अली प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने नये थाना भवन के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

    दुमका सांसद नलीन सोरेन और शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक अलोक सोरेन ने अपने संबोधन में संयुक्त रूप से कहा कि रानीश्वर थाना भवन ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है और इसे धरोहर के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीरभूम जिला से सटे इस थाना क्षेत्र का एक गौरवशाली और लंबा इतिहास रहा है, जिसे संजोकर रखना आवश्यक है। नये भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों में सुगमता आएगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा सेवाएं मिल सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल
    Next Article गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    August 3, 2026

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    August 3, 2026

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.