Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन 1 मार्च से नियमित रूप से होगा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति

    जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन 1 मार्च से नियमित रूप से होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन 1 मार्च से नियमित रूप से होगा । यह जानकारी आज दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने जेड आर यू सी सी के बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा रखे गए प्रश्न के जवाब के रूप में दिया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 102 वी बैठक आज कोलकाता के विवांता होटल में संपन्न हुई । आज की बैठक में सांसद श्री महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न एजेंडा पर अपनी बात रखी। बैठक के शुरुआत में ही सांसद श्री महतो ने जालियांवाला बाग ट्रेन और जम्मू तवी एक्सप्रेस के पुनः परिचालन की बात उठाई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाए जालियांवाला बाग का परिचालन नियमित रुप से किन कारणों से नहीं हो रहा है। प्रश्न के जवाब में महाप्रबंधक सुश्री जोशी ने कहा की इसमें किसी तरह की कोई अड़चन नहीं है और 1 मार्च से इसका परिचालन पूर्व की भांति की जाएगी। जबकि जम्मू तवी एक्सप्रेस के संबंध में बताया गया की इसके पुनः परिचालन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है वहां से स्वीकृति आते ही इसे सोना शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने टाटा यशवंतपुर का फेरा बढ़ाने, टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन पुनः प्रारंभ करना, टाटा बक्सर ट्रेन के परिचालन के संबंध में कहा गया कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे स्वीकृति आनी बाकी है। आज की बैठक में सांसद श्री महतो ने कोराना काल में लोकल ट्रेनों जिनका परिचालन बंद है, पुनः आरम्भ करने के लिए कहा । इसके अतिरिक्त टाटा एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस का पुनः परिचालन, टाटा से काटपाडी होते हुए बेंगलुरु तक के लिए नया सुपरफास्ट ट्रेन सेवा , खड़गपुर से टाटा होते हुए जयपुर राजस्थान के लिए नई ट्रेन सेवा, टाटानगर से जयनगर भाया दरभंगा सीधी रेल सेवा, टाटा से भागलपुर रेल सेवा का नए समय सारणी से पुनः परिचालन का मामला भी उठाया। सांसद श्री महतो ने टाटा-कांड्रा-नामकुम रेल लाइन की स्थिति, चांडिल- पटमदा- बांदवान से झाड़ग्राम रेल लाइन की स्थिति, चाकुलिया बहरागोड़ा बुढ़ामारा उड़ीसा तक रेल लाइन की स्थिति एवं टाटा से बदाम पहाड़ होते हुए क्योझर रेलवे लाइन का मामला भी उठाया। इसके अलावा धालभूमगढ़ और घाटशिला के बीच बड़कोला में हॉल्ट का निर्माण, घाटशिला स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा देने की मांग, इस्पात एक्सप्रेस एवं उत्कल एक्सप्रेस का राखामांइस में ठहराव, साथ ही साथ हावड़ा हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस को टाटानगर होकर प्रतिदिन चलाने की मांग की। इसके साथ ही धालभूमगढ़ घाटशिला,गालूडीह और राखा माइन्स में एंड टू एंड रोड ओवरब्रिज का निर्माण भी करने की बात उठाई। बैठक के अंत में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने सभी मामलों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने और बहुत से मामले जो रेलवे बोर्ड के स्तर पर होने वाली है उससे संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को प्रेषित करने की बात कही। बैठक के उपरांत सांसद श्री महतो ने कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण थी क्योंकि कोरोना का काल के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिससे यात्रियों को यथाशीघ्र लाभ मिलेगा।
    बैठक में जोनल स्तर के सभी रेल पदाधिकारी ,कई सांसद एवं विधायक एवं सांसद श्री महतो के साथ सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ,दिनेश साव शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 5 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड पंच संघ का धरना

    Related Posts

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.