Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद कालीचरण सिंह ने निभाया वादा, दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक सहायता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद कालीचरण सिंह ने निभाया वादा, दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद कालीचरण सिंह ने निभाया वादा, दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने एक बार फिर मानवता और अपने वादे को निभाने का उदाहरण पेश किया है। मंगलवार देर शाम वे हंटरगंज प्रखंड के जोरी क्षेत्र स्थित पोस्तिया गांव पहुंचे और भाजपा के दिवंगत बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की।

    ज्ञात हो कि सुरेंद्र यादव के निधन के बाद उनका परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सांसद ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। अपने इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने सुरेंद्र यादव के पुत्र और पुत्री के आगामी 27 अप्रैल 2026 को होने वाले विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    इस दौरान सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों बच्चों के सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की।

    सांसद की इस सहायता से परिवार को काफी राहत मिली। परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष गायत्री देवी, पूर्व महिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मुखिया मनोज पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

    दिवंगत बूथ अध्यक्ष के परिवार को दी आर्थिक सहायता सांसद कालीचरण सिंह ने निभाया वादा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘समाजसेवी’ का चोला और सफेदपोश पाखंड का काला सच
    Next Article बागबेड़ा में स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त, अंधेरे से मिली राहत

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.