Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शनिवार को स्वाति नक्षत्र में नामांकन दाख़िल करेंगे भाजपा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    शनिवार को स्वाति नक्षत्र में नामांकन दाख़िल करेंगे भाजपा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शनिवार को स्वाति नक्षत्र में नामांकन दाख़िल करेंगे भाजपा प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो
    सीएम रघुवर दास, मंत्री सरयू राय समेत पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो रहेंगे मौजूद

    शनिवार (कल 20 अप्रैल) को वर्तमान सांसद सह एनडीए प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो नामांकन दाख़िल करेंगे| नामांकन को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ज़ोरदार तैयारियां कर रखी है| जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभाओं से मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता नामांकन में शामिल होंगे| भाजपा ने दावा किया की नामांकन ऐतिहासिक होगी| उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी के चुनावी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में कही| भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की पार्टी प्रत्याशी का नामांकन ऐतिहासिक रहेगा जिसमें आदिवासी समाज के अलावे कुड़मी, सवर्ण, सिख और राजस्थानी, गुजराती, बंग भाषी समेत विभिन्न परम्पराओं को मानने वालेहज़ारों भाजपा समर्थक शामिल होंगे| नामांकन से पूर्व साकची में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के नज़दीक बौद्ध मंदिर मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटान होगा| उक्त सभा को भाजपा और एनडीए दल के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे| भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया की सांसद विद्युत् वरण महतो के नामंकन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है| कहा की सांसद के नामंकन से पूर्व चुनावी सभा होगी जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सरयू राय समेत स्थानीय सभी विधायक एवं एनडीए गठबंधन दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे|

    * स्वाति नक्षत्र में दाखिल होगा नामांकन
    सांस्कृतक राष्ट्रवाद की ध्वजवाहक भाजपा नामंकन भी हिंदू संस्कृति के अनुसार करेगी| नामांकन में नक्षत्र और मुहूर्त का ध्यान रखा गया है| भाजपा ने बताया की सांसद विद्युत् वरण महतो स्वाति नक्षत्र में नामांकन दाखिल करेंगे| सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक उक्त मुहूर्त प्रभावी रहेगी| सफ़लता के लिए यह मुहूर्त विशेष प्रभावी होती है| नामांकन के दौरान आदिवासी परिधान में भाजपा के अनुसूचित जन जाती मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे| पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा और मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थे|

    ((आमंत्रण))

    * कार्यक्रम : सभा सह नामांकन
    * स्थान : बौद्ध मंदिर मैदान,(निकट-मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल), साकची
    * तिथि: 20 अप्रैल 2019
    * समय : पूर्वाह्न 11:15 सभा एवं नामंकन दोपहर 12:30 बजे के पश्चात|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 राज्यों की 95 सीटों पर कल मतदान खत्म, 61.12 फीसदी रहा मतदान*
    Next Article मोदी सरकार ने गरीबों के आंसू पोछने का काम किया है : विद्यूत

    Related Posts

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    September 25, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    September 25, 2026

    भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय एसआईटी गठित आईजी-डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पांच अपराधियों पर इनाम की घोषणा

    जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    राष्ट्रीय जनता दल ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नरों के बीच विवाद, सड़क पर हंगामे से यातायात प्रभावित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.