Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानगर के तीन मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, सांसद ने किया संबोधित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    महानगर के तीन मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, सांसद ने किया संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महानगर के तीन मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, सांसद ने किया संबोधित

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत तीन मंडलों में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। जुगसलाई विधानसभा के पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल में प्रशिक्षण के अंतिम दिन सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई वक्ताओं ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को विषयवार संबोधित किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित प्रेरक उद्बोधन व रीति नीति के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। वहीं, भाजपा के इति‍हास, वि‍कास, सैद्धांतिक भूमि‍का, सांगठनि‍क कार्य पद्धति‍यों के साथ केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्‍धि‍यों के बारे में जानकारी दी।

    पटमदा मंडल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी क्षेत्र में निपुणता के लिया अति आवश्यक है। संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित करें, उन्हें भी पार्टी के सिद्धांत व नीति से अवगत कराएं। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा देशवासियों की आकांक्षाओं एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य कर रही है। भाजपा देश के विकास एवं देशवासियों के उत्थान हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है।

    कमलपुर मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा की कुशल कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा अपने ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता का ह्रदय से सम्मान करती है। पार्टी इन शिविर के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं के क्षमताओं व नेतृत्व का विकास करके अंत्योदय के सपने को साकार करने में उनकी अग्रणी भूमिका चाहती है। भाजपा में कार्यकर्ता ही नेतृत्वकर्ता है, कहा कि भाजपा के विचारधारा एवं उपलब्धि का प्रचार-प्रसार कर माँ भारती को परम् वैभव पर स्थापित करने में सभी कार्यकर्ता अपना योगदान दें।

    इन वक्ताओं ने किया संबोधित:
    पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, महामंत्री राकेश सिंह, रमेश हांसदा, कमलेश सिंह, अचिंतम गुप्ता।

    इस दौरान इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाऊरी, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटुचरण दत्ता, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चन्द्र महतो तथा बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शान्तनु मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 टीकाकरण एवं शीत श्रृंखला प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की
    Next Article उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में विकास से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.